वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को फ्रांस के अपने समकक्ष फ्रांस्वा ओलांद से बात की और नीस में हुए आतंकी हमले की जांच में महत्वपूर्ण सुरक्षा सहयोग करने की पेशकश की। साथ ही में उन्होंने नरसंहार में बेकसूर लोगों के मारे जाने पर संवेदना व्यक्त की।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉन अर्नेस्ट ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रपति ओबामा ने राष्ट्रपति ओलांद से टेलीफोन पर बातचीत की और अमेरिकी लोगों की तरफ से फ्रांस के लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि फ्रांस हमारा पुराना सहयोगी है। इसलिए इसमें कोई अचरज नहीं होना चाहिए कि राष्ट्रपति ओबामा ने न सिर्फ संवेदना व्यक्त की बल्कि उन्होंने महत्वपूर्ण सुरक्षा सहयोग और हर तरह के सहयोग की पेशकश की है। उन्होंने ऐसी घटनाएं रोकने के लिए उपाय करने की भी पेशकश की।