1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. खाड़ी देशों के शिखर सम्मेलन में IS के खिलाफ मदद मांगेंगे ओबामा

खाड़ी देशों के शिखर सम्मेलन में IS के खिलाफ मदद मांगेंगे ओबामा

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2016 11:04 am IST,  Updated : Apr 21, 2016 11:04 am IST

बराक ओबामा ने सउदी की राजधानी में खाड़ी देशों की सहयोग परिषद के शिखर सम्मेलन में शिरकत की। सउदी अरब और अन्य खाड़ी देश अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हैं। यह गठबंधन IS के खिलाफ हवाई हमले करता है।

barack obama- India TV Hindi
barack obama

रियाद: अमेरिका के कैंप डेविड में खाड़ी देशों के नेताओं के स्वागत के एक साल बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर आज इन नेताओं से मुलाकात की और उम्मीद जताई कि वे आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में ज्यादा दृढ़ता से प्रतिबद्ध हो सकते हैं। राष्ट्रपति के तौर पर ओबामा के कार्यकाल में सिर्फ 9 माह बचे हैं। इस दौरान उन्हें अपने उन सुन्नी सहयोगियों को पुन: विश्वास जताने की कोशिश करनी चाहिए, जो उनके क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वी यानी शिया बहुल ईरान के साथ अमेरिका के बढ़ते संबंधों से नाराज हैं।

इराक और सीरिया के व्यापक हिस्सों पर कब्जा कर चुके इस्लामिक स्टेट के खिलाफ हाल के महीनों में प्रगति होने के बाद ओबामा ने सउदी की राजधानी में खाड़ी देशों की सहयोग परिषद के शिखर सम्मेलन में शिरकत की। सउदी अरब और अन्य खाड़ी देश अमेरिकी नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हैं। यह गठबंधन IS के खिलाफ हवाई हमले करता है।

इराक में लगभग 4000 अमेरिकी सैनिक इस अभियान के तहत तैनात हैं। यह अभियान आतंकियों से लड़ रहे स्थानीय बलों को प्रशिक्षण एवं मदद देता है। रियाद में राष्ट्रपति ओबामा के साथ मौजूद रक्षा मंत्री एश्टन कार्टर ने सोमवार को यह घोषणा की कि जिहादियों के खिलाफ मिली बढ़त को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिका इराक में और अधिक सैनिक और अपाचे हमलावर हेलीकॉप्टर भेजेगा।

बुधवार को कार्टर ने आर्थिक संकट के साथ-साथ चरमपंथियों से लड़ रहे इराक में खाड़ी देशों के अधिक वित्तीय एवं राजनीतिक भागीदारी की अपील की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश