1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी मां-बाप ने अपने 13 बच्चों के प्रति निर्दयता की हदे लांघी

अमेरिकी मां-बाप ने अपने 13 बच्चों के प्रति निर्दयता की हदे लांघी

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 23, 2019 02:00 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 02:00 pm IST

गिरफ्तारी के समय दंपति के बच्चों की उम्र दो साल से 29 साल के बीच थी। ये बच्चे बहुत कम वजनी थे और महीनों से नहाये तक नहीं थे।

अमेरिकी मां-बाप ने अपने 13 बच्चों के प्रति निर्दयता की हदे लांघी- India TV Hindi
अमेरिकी मां-बाप ने अपने 13 बच्चों के प्रति निर्दयता की हदे लांघी

रिवरसाइड: एक अमेरिकी मां-बाप ने शुक्रवार को अपने ही बच्चों का उत्पीड़न करने और उनके साथ अन्य तरह का निर्दयता का व्यवहार करने के आरोप को स्वीकार कर लिया। इन लोगों ने अपने 13 बच्चों में से कई को न केवल बिस्तर पर जंजीरों से जकड़ कर रखा बल्कि उन्हें खाने को भी नहीं दिया।

Related Stories

अमेरिका में इस मामले को हाउस ऑफ हारर्स यानी ‘‘भयावहता का घर’’ का नाम दिया जा रहा है। डेविड और लुइसे टर्पिन ने रिवरसाइड काउंटी सुप्रीम कोर्ट में अपनी गलती मान ली है। इन दोनों को जनवरी 2018 में उस समय गिरफ्तार किया गया जब दक्षिणी लॉस ऐंजिल्स के पेर्रिस इलाके में बने घर से उनकी 17 साल की बेटी किसी तरह भागने में सफल रही और उसने फिर पुलिस को फोन करके अपनी व्यथा बताई।

गिरफ्तारी के समय दंपति के बच्चों की उम्र दो साल से 29 साल के बीच थी। ये बच्चे बहुत कम वजनी थे और महीनों से नहाये तक नहीं थे। इतना ही नहीं उनका घर मानव मल से भरा हुआ था। जांचकर्ताओं ने बताया कि इन बच्चों को पीटा जाता था और पिंजरों में बंद करके रखा जाता था। दक्षिण कैलिफोर्निया जिला अटार्नी इस मामले की सुनवाई कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश