बगोटा: कोलंबिया में एक हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अमेरिका द्वारा निर्मित यूएच-60 ब्लैक हॉक बोगोटा राजधानी से 450 किलोमीटर की दूरी पर एंटिओक्विया में तकनीकी खराबी होने की वजह से जंगल में गिर गया और उसमें आग लग गई। दुर्घटना में 15 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तथा 2 अन्य लोग भी घायल हो गए।
एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए पुलिसकर्मी अपराधिक संगठन के खिलाफ कारवाई कर रहे थे।