1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क: बिल क्लिंटन और ओबामा के घर मिला 'संदिग्ध पैकेट', CNN दफ्तर खाली कराया गया

न्यूयॉर्क: बिल क्लिंटन और ओबामा के घर मिला 'संदिग्ध पैकेट', CNN दफ्तर खाली कराया गया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2018 07:10 pm IST,  Updated : Oct 24, 2018 08:42 pm IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के घर से बम बरामद हुआ है। बिल क्लिंटन अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन के साथ इस घर में रहते हैं।

Conton and Obama- India TV Hindi
Conton and Obama

न्यूयॉर्क: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के घर से संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ है। बिल क्लिंटन अपनी पत्नी हिलेरी क्लिंटन के साथ इस घर में रहते हैं। पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के घर संदिग्ध पैकेट मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के घर पर भी संदिग्ध पैकेट मिलने की खबर है। इस घटना से अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियां हरकत में आई हैं और पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। 

 

न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक वेस्टचेस्टक काउंटी स्थित उनके घर पर सुबह जब एक टेक्नीशियन सभी चिट्ठियों और पार्सल की जांच कर रहा था तो उसे विस्फोटक यंत्र जैसा कुछ संदिग्ध पैकेट मिला। उसने तुरंत इसकी सूचना अधिकारियों को दी। एक अधिकारी ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि यह संदिग्ध पैकेट ठीक वैसा ही जैसा कि सोमवार को अमेरिका के अरबपति शख्स जॉर्ज सोरोस के घर पर पाए गए थे।

अमेरिकी समाचार नेटवर्क सी एन एन ने बुधवार को अपने स्क्रीन पर घोषणा की कि उसने एक संदिग्ध पैकेट मिलने के चलते अपना न्यूयॉर्क ब्यूरो खाली कर दिया है। पैकेट ठीक वैसा ही है जैसा कि पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को भी भेजा गया था। 

न्यूयॉर्क पुलिस ने पुष्टि की कि संदिग्ध पैकेट की खबरों की जांच के लिए इसके अधिकारियों को टाइम वार्नर सेंटर बुलाया गया जहां अमेरिका की वित्तीय राजधानी में सी एन एन का ब्यूरो स्थित है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश