1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील: जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में 10 की मौत

ब्राजील: जेल में कैदियों के बीच हुई झड़प में 10 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2017 11:41 am IST,  Updated : Jan 15, 2017 11:41 am IST

रियो डी जेनेरियो: उत्तरी ब्राजील की एक जेल में दो परस्पर विरोधी गिरोहों के बीच ताजा झड़प में 10 कैदियों के मारे जाने की खबर है। दक्षिण अमेरिका के इस देश की जेलों में लगातार

brazil 10 dead in clashes between prison inmates- India TV Hindi
brazil 10 dead in clashes between prison inmates

रियो डी जेनेरियो: उत्तरी ब्राजील की एक जेल में दो परस्पर विरोधी गिरोहों के बीच ताजा झड़प में 10 कैदियों के मारे जाने की खबर है। दक्षिण अमेरिका के इस देश की जेलों में लगातार हिंसा हो रही है। ताजा झड़प में तीन कैदियों का गला काट दिया गया।

समाचार वेबसाइट फोल्हा डे साओ पाउलो ने कल बताया कि रियो ग्रांडे दो नोर्टे राज्य की अलकाउज जेल में अपराधिक गुटों के बीच कल दोपहर में दंगा हो गया। जेल प्रणाली के समन्वयक जेमिल्टन सिल्वा ने बताया, तीन कैदियों के कटे हुए सिर हमने देखे।

पुलिस ने जेल को चारों तरफ से घेर लिया और बाहर जाने के रास्ते बंद कर दिये लेकिन वह जेल के अंदर घुसने के लिए सुबह का इंतजार कर रहे थे क्योंकि कैदी अपनी कोठरियों से बाहर थे और उनके पास हथियार भी थे। कुल 620 कैदियों की क्षमता वाली इस जेल में 1,083 कैदी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश