1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील: जेल दंगे में 5 कैदियों की मौत, 17 घायल

ब्राजील: जेल दंगे में 5 कैदियों की मौत, 17 घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 12, 2017 12:59 pm IST,  Updated : Apr 12, 2017 12:59 pm IST

मध्य-पश्चिमी ब्राजील में स्थित मातो ग्रोसो राज्य के एक जेल में हुए दंगे में पांच कैदियों की मौत हो गयी। राज्य के सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि डॉ. ओसवालडो फ्लोरेन्टीनो लेइटे फेरीरा जेल में कल हुयी हिंसा में 17 अन्य कैदी घायल हो गये।

brazil 5 prisoners killed 17 injured in jail riot- India TV Hindi
brazil 5 prisoners killed 17 injured in jail riot

साओपाउलो: मध्य-पश्चिमी ब्राजील में स्थित मातो ग्रोसो राज्य के एक जेल में हुए दंगे में पांच कैदियों की मौत हो गयी। राज्य के सुरक्षा विभाग ने एक बयान में कहा कि डॉ. ओसवालडो फ्लोरेन्टीनो लेइटे फेरीरा जेल में कल हुयी हिंसा में 17 अन्य कैदी घायल हो गये। मरने वालों में से चार को गोली लगी जबकि एक को दिल का दौरा पड़ा। लॉकअप से दो बंदूकें मिली।

बयान में कहा गया कि प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच लड़ाई शुरू होने के कारण संघर्ष हुआ। विद्रोह समाप्त हो गया है और जहां संघर्ष हुआ है उस इलाके पर फिर से नियंत्रण हासिल करने के लिए प्रशासन बातचीत कर रहा है।

ब्राजील के जेल में इस साल दंगे की कई घटनाएं हुई हैं जिसमें कई दर्जन कैदी मारे गये। हिंसा के कारण ब्राजील के जेलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं जिनमें आमतौर पर क्षमता से अधिक कैदी भरे जाते हैं, कर्मचारी कम होते हैं और इन पर गिरोहों का नियंत्रण होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश