1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील में मिले इंसानों का खून पीने वाले वैम्पायर चमगादड़

ब्राजील में मिले इंसानों का खून पीने वाले वैम्पायर चमगादड़

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 12, 2017 03:47 pm IST,  Updated : Jan 12, 2017 03:47 pm IST

दुनिया में पहली बार इंसानों का खून चूसने वाले विशालकाय जंगली चमगादड़ (वैम्पायर बैट्स) पाए गए हैं। ये चमगाड़ ब्राजील के एक नेशनल पार्क में पाए गए हैं।

Bats- India TV Hindi
Bats

वॉशिंगटन: दुनिया में पहली बार इंसानों का खून चूसने वाले विशालकाय जंगली चमगादड़ (वैम्पायर बैट्स) पाए गए हैं। ये चमगाड़ ब्राजील के एक नेशनल पार्क में पाए गए हैं। इन चमगादड़ों के पाए जाने के बाद बीमारियों के फैलने की चिंता पैदा हो गई है। इससे पहले ऐसा माना जाता था कि इस प्रकार के चमगादड़ केवल पक्षियों का खून चूसते हैं।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रिसर्चर्स ने उत्तर-पूर्वी ब्राजील के कतिंबु नेशनल पार्क में रहने वाले वैम्पायर चमगादड़ों डी एकाउडेटा के मल के 70 नमूनों का विश्लेषण किया। इस दौरान उन्होंने 15 नमूनों के डीएनए का पता लगाने में कामयाबी हासिल की, जिनमें से 3 में मनुष्यों के खून के बारे में पता चला। ब्राजील के फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ पेरनामबुको के एनरिको बर्नार्ड ने कहा, ‘हम आश्चर्यचकित हैं। यह प्रजाति इंसानों का खून चूसने के लिए अनुकूल नहीं थी। चमगादड़ रात में अमूमन बड़े पक्षियों को निशाना बनाते हैं और भोजन के रूप में एक पशु से लगभग एक चम्मच खून चूसते हैं।’ 

उन्होंने कहा कि हालांकि मनुष्यों के अतिक्रमण के चलते संभवत: उन्होंने अपनी भोजन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए मनुष्यों के खून के उपयोग की क्षमता विकसित कर ली हो। गौरलतब है कि इस पार्क में अब कई परिवार रहते हैं। रीसर्चकर्ताओं ने अधिकतर नमूनों में मुर्गे का खून पाया, जो आम तौर पर इलाके में फार्म में रखे जाते हैं। इस रीसर्च का प्रकाशन एक्टा किरोपटेरोलॉजिका जर्नल में हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश