1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. टेक ऑफ से पहले ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन में लगी आग, 159 यात्री सुरक्षित

टेक ऑफ से पहले ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन में लगी आग, 159 यात्री सुरक्षित

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 09, 2015 10:11 am IST,  Updated : Sep 09, 2015 10:15 am IST

लास वेगास: अमेरिका के लास वेगास एयरपोर्ट पर एक ब्रिटिश एयरवेज के विमान में आग लग लग गई। जब विमान टेक ऑफ कर रहा था उसी वक्त उसमें आग लग गई। आग लगने की वजह

ब्रिटिश एयरवेज के...- India TV Hindi
ब्रिटिश एयरवेज के प्लेन में लगी आग, 159 यात्री सुरक्षित

लास वेगास: अमेरिका के लास वेगास एयरपोर्ट पर एक ब्रिटिश एयरवेज के विमान में आग लग लग गई। जब विमान टेक ऑफ कर रहा था उसी वक्त उसमें आग लग गई। आग लगने की वजह से उसे एकाएक रोकना पड़ा। फौरन बचाव दल प्लेन में सवार लोगों को विमान से बाहर निकालने में जुट गया। लोगों ने भी संयंम से काम लिया और इससे पहले की आग फैलती विमान में सवार सभी 159 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया गया।

यात्रियों ने बताया कि जब वे लोग विमान के अंदर थे उस वक्त तक विमान की कुछ खिड़कियां आग से पिघल गयीं थीं। विमान में आगे की तरफ आग लगी थी, इसलिए यात्रियों को विमान के पिछले दरवाज़े से निकाला गया।

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, प्लाइट #BA2276 के लेफ्ट इंजन में आग लगी थी। हालांकि आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश