1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: जानें, मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी के परिवार से क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका: जानें, मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी के परिवार से क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2019 09:54 am IST,  Updated : Jan 04, 2019 09:54 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया में मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल 'रोन' सिंह के परिजनों से गुरुवार को बात की।

California police shooting: President Donald Trump talks to the family of Ronil Singh | AP- India TV Hindi
California police shooting: President Donald Trump talks to the family of Ronil Singh | AP

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया में मारे गए भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी रोनिल 'रोन' सिंह के परिजनों से गुरुवार को बात की। इसके अलावा ट्रंप ने साथी पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की। रोलिल सिंह की हत्या कथित रूप से अवैध अप्रवासी ने गोली मार कर की थी। इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस के हवाले से आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यूमेन पुलिस विभाग में अधिकारी रोनिल सिंह (33) 26 दिसंबर को अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, उसी दिन स्थानीय समयानुसार देर रात एक बजे उनको गोली मारी गई जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैन्डर्स ने कहा, ‘आज दोपहर, राष्ट्रपति ट्रंप ने पुलिस अधिकारी रोनिल 'रोन' सिंह के परिवार और न्यूमेन विभाग में उनके साथी पुलिसकर्मियों से बात की।’ सिंह जुलाई 2011 में पुलिस विभाग में शामिल हुए थे। सैन्डर्स ने कहा, ‘राष्ट्रपति ने देश के नागरिकों के लिये अधिकारी की सेवाओं की प्रशंसा की है। उन्होंने संवेदनाएं जताते हुए मामले की तेजी से जांच करने और संदिग्ध को तुरंत हिरासत में लेने का निर्देश दिया।’

https://twitter.com/MissConnieTran/status/1078750334548205568
उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ने सिंह की पत्नी अनामिका 'मिका' चांद सिंह, न्यूमेन कैलिफोर्निया पुलिस प्रमुख रैंडी रिचर्डसन और स्टेनिस्लॉस काउंटी, कैलिफोर्निया के शैरिफ एडम क्रिश्चिनसन से फोन पर बात की।’ कैलिफोर्निया पुलिस ने इस मामले में मेक्सिको से आए एक अवैध आप्रवासी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान 33 वर्षीय गुस्ताव पेरेज एरिएगा के रूप में हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश