1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. शिकागो में अस्पताल के पास गोलीबारी, बंदूकधारी सहित दो की मौत

शिकागो में अस्पताल के पास गोलीबारी, बंदूकधारी सहित दो की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 20, 2018 08:54 am IST,  Updated : Nov 20, 2018 08:54 am IST

चश्मदीदों का कहना है कि फायरिंग एक पार्किंग लॉट से शुरू हुई। इसके बाद बंदूकधारी ने हॉस्पिटल के क्लिनिक एरिया में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस अभी तक घटना के वास्तविक कारणों तक नहीं पहुंच सकी है।

शिकागो में अस्पताल के पास गोलीबारी, बंदूकधारी सहित दो की मौत- India TV Hindi
शिकागो में अस्पताल के पास गोलीबारी, बंदूकधारी सहित दो की मौत

शिकागो: अमेरिका के शिकागो में मर्सी हॉस्पिटल एंड मेडिकल सेंटर के पास सोमवार को गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए। शिकागो पुलिस विभाग के प्रवक्ता एंथनी गुगलिमी ने कहा कि इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिल है, जो गोली लगने से घायल हुआ है। घायल पुलिसकर्मी गंभीर अवस्था में है। शिकागो पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध को गोली मारी गई है।

शिकागो के फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अंधाधुंध फायरिंग करने वाले शख्स को मार दिया गया है। सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है। हॉस्पिटल को खाली करा लिया गया है। स्थानीय टीवी चैनल पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि उसने कम से कम 20 गोलियों की आवाज़ें सुनीं।

चश्मदीदों का कहना है कि फायरिंग एक पार्किंग लॉट से शुरू हुई। इसके बाद बंदूकधारी ने हॉस्पिटल के क्लिनिक एरिया में फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस अभी तक घटना के वास्तविक कारणों तक नहीं पहुंच सकी है।

बता दें कि इस साल अमेरिका में 13 हज़ार लोगों की मौत गोलीबारी में हुई है। इसके अलावा इस दौरान करीब 25 हज़ार लोग घायल हुए हैं। आंकड़ों के मुताबिक ढाई सौ पुलिसवाले भी मारे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश