1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. विवादित ब्रितानी फोटोग्राफर डेविड हैमिल्टन का निधन

विवादित ब्रितानी फोटोग्राफर डेविड हैमिल्टन का निधन

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 26, 2016 11:55 am IST,  Updated : Nov 26, 2016 11:55 am IST

83 साल के ब्रितानी फैशन फोटोग्राफर डेविड हैमिल्टन की डेड बॉडी उनके पेरिस के घर में मिली। यग जानकारी आपात सेवा सूत्रों से मिली। एक सूत्र ने कल बताया कि उनकी मृत्यु हृदय गति रूकने से हुई और उनके शव के पास इससे संबंधी कुछ दवाइयां भी पड़ी थीं।

david- India TV Hindi
david

पेरिस: 83  साल के ब्रितानी फैशन फोटोग्राफर डेविड हैमिल्टन की डेड बॉडी उनके पेरिस के घर में मिली। यह जानकारी आपात सेवा सूत्रों से मिली। एक सूत्र ने कल बताया कि उनकी मृत्यु हृदय गति रूकने से हुई और उनके शव के पास इससे संबंधी कुछ दवाइयां भी पड़ी थीं।

क्यूबा के पूर्व-राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो नहीं रहे

हैमिल्टन को कम उम्र की लड़कियों की नग्न तस्वीरें खींचने के लिए जाना जाता है और हाल में कई पूर्व बाल मॉडल ने हैमिल्टन पर उनसे बलात्कार करने का आरोप भी लगाया था और यह मामला काफी सुर्खियों में छाया रहा था।

कलाकार की कृतियां को लेकर अक्सर ये सवाल उठते रहे हैं कि कला की सीमा कहां खत्म होती है और कहां से पोर्नोग्राफी शुरू होती है। फ्रांसीसी रेडियो उद्घोषिका के आरोप के बाद वह आरोपों के केंद्र में आ गए थे। उद्घोषिका ने हैमिल्टन का नाम लिए बगैर आरोप लगाया था कि जब वह 13 वर्ष की थी तब उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया था।

फ्लेवी फ्लेमेंट नामक फ्रांसीसी उद्घोषिका ने पिछले महीने अपना आत्मकथात्मक उपन्यास प्रकाशित किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि एक तस्वीर की शूटिंग के दौरान एक मशहूर फोटोग्राफर ने उनके साथ बलात्कार किया था।

बहरहाल, द कंसोलेशन नामक अपनी किताब में फ्लेवी ने मुकदमे के डर से हैमिल्टन का नाम नहीं लिया था। इस किताब के आवरण पृष्ठ पर उन्होंने अपनी तस्वीर का इस्तेमाल किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश