1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप का मजाक उड़ाने वालों को व्हाइट हाउस का जवाब- इतने कम समय में Covid-19 का टीका बनाना एक ‘चमत्कार’

ट्रंप का मजाक उड़ाने वालों को व्हाइट हाउस का जवाब- इतने कम समय में Covid-19 का टीका बनाना एक ‘चमत्कार’

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 16, 2020 01:06 pm IST,  Updated : Dec 16, 2020 01:30 pm IST

व्हाइट हाउस ने इस साल के अंत में टीका उपलब्ध कराने के वादे को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उपहास उड़ाने वाले अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए कहा है कि इतने कम समय में कोविड-19 का टीका विकसित करना और उसका वितरण करना एक ‘‘चमत्कार’’ है।

COVID-19 vaccination in US a 'miracle': White House- India TV Hindi
COVID-19 vaccination in US a 'miracle': White House Image Source : PTI

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस ने इस साल के अंत में टीका उपलब्ध कराने के वादे को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उपहास उड़ाने वाले अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग की आलोचना करते हुए कहा है कि इतने कम समय में कोविड-19 का टीका विकसित करना और उसका वितरण करना एक ‘‘चमत्कार’’ है। अमेरिकी दवा निर्माता कंपनी फाइजर ने रविवार को मिशिगन के गोदाम से कोरोना वायरस के टीके की पहली खेप रवाना कर दी और इसके साथ ही अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई।

अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण तीन लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई है और देशभर में एक करोड़ 60 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। फ्लाइट नर्स का काम करने वाले 43 वर्षीय जॉनी पीपल्स को मिशिगन मेडिकल केयर सेंटर में सोमवार दोपहर को टीका दिया गया। वह यह टीका लेने वाले पहले शख्स बने हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैली मेकनैनी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कल अमेरिका ने चिकित्सीय चमत्कार देखा। देशभर में कोविड-19 से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे पर काम कर रहे कर्मियों को टीके की पहली खुराक दी गई।

राष्ट्रपति ने रिकॉर्ड समय में सुरक्षित एवं प्रभावी टीके का वादा किया था और राष्ट्रपति ट्रंप ने ऐसा किया।’’ उन्होंने कहा कि ट्रंप ने इन टीकों को विकसित किए जाने की निगरानी की और उन्हें इन पर बहुत भरोसा है। उन्होंने कहा कि ट्रंप चाहते हैं कि सभी अमेरिकियों को यह टीका मिले। मेकनैनी ने कहा, ‘‘इस साल की शुरुआत में हमने कई समाचार संस्थानों एवं तथ्यों की तथाकथित जांच करने वालों से सुना था कि राष्ट्रपति ट्रंप को ‘‘अपनी बात सही साबित करने के लिए चमत्कार’’ की आवश्यकता होगी। एनबीसी के एक लेख में यह कहा गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘हेल्थलाइन’ के अनुसार, हमें बताया गया था कि टीका विकसित होने में एक साल से अधिक का समय लगेगा। ‘यूएसए टुडे’ ने हमें सचेत किया था कि चिकित्सीय अनुसंधानों के प्रगति करने के बावजूद टीका आने में एक साल से अधिक का समय लगेगा। ‘नेशनल ज्योग्राफिक’ ने भी हमें बताया था कि एक साल से 18 महीने तक के समय में टीका विकसित करना अभूतपूर्व होगा। इन रिपोर्टों को स्वयं अपने तथ्यों की जांच करने की आवश्यकता है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश