1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डेमोक्रेटिक प्राइमरी मुकाबले में हिलेरी, सैंडर्स को मिली जीत

डेमोक्रेटिक प्राइमरी मुकाबले में हिलेरी, सैंडर्स को मिली जीत

 Written By: Bhasha
 Published : May 18, 2016 12:27 pm IST,  Updated : May 18, 2016 01:49 pm IST

हिलेरी ने केंटकी में सैंडर्स पर रोचक जीत दर्ज की। इस जीत से वह ना केवल पार्टी की दावेदारी पाने के और करीब पहुंच गई हैं बल्कि इससे पार्टी के अंदर गहरा मतभेद भी उजागर हुआ है।

Hillary Clinton, Sanders- India TV Hindi
Hillary Clinton, Sanders

फ्रैंकफोर्टः अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की अग्रणी दावेदार हिलेरी क्लिंटन को आज केंटकी प्राइमरी में बर्नी सैंडर्स पर बेहद कम अंतर से जीत से जहां बढ़त मिली है, वहीं बर्नी सैंडर्स ने ओरेगॉन में निर्णायक जीत से अपनी जद्दोहद को जारी रखा। इधर, डोनाल्ड ट्रम्प रिपब्लिकन पार्टी उम्मीदवार घोषित किए जाने के और करीब पहुंच गए हैं।

हिलेरी ने केंटकी में सैंडर्स पर रोचक जीत दर्ज की। इस जीत से वह ना केवल पार्टी की दावेदारी पाने के और करीब पहुंच गई हैं बल्कि इससे पार्टी के अंदर गहरा मतभेद भी उजागर हुआ है। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री ने केंटकी राज्य में गिनती किए गए मतों में महज आधे प्रतिशत अंक से जीत दर्ज की।

सैंडर्स ने ओरेगॉन डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत दर्ज की, बहरहाल अमेरिका के कई नेटवर्क प्रशांत पूर्वोत्तर राज्य ओरेगॉन में 74 वर्षीय सैंडर्स की जीत तय मान रहे थे। डेमोक्रेटिक समाजवाद के समर्थक सैंडर्स ने 47 प्रतिशत के मुकाबले 53 प्रतिशत मत हासिल कर हिलेरी पर जीत दर्ज की।

बहरहाल, ओरेगॉन सहित बीते कुछ हफ्तों में डेमोक्रेटिक प्राइमरी में मिली कई हार और केंटकी में करीबी मुकाबले के बावजूद हिलेरी नवंबर में होने वाले आम चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की दावेदारी पाने के और करीब जातीं दिख रही हैं।

इसे भी पढ़ेः OMG: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मिला नौकरी का ऑफर

वह डेलिगेट की संख्या के मामले में सैंडर्स से बहुत आगे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने के लिए जरूरी 2,382 डेलिगेट संख्या के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें 100 से भी कम अतिरिक्त डेलिगेट के समर्थन की आवश्यकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश