1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नहीं सोचा था कि अस्वस्थ होना इतनी बड़ी बात बनेगी: हिलेरी

नहीं सोचा था कि अस्वस्थ होना इतनी बड़ी बात बनेगी: हिलेरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 13, 2016 04:29 pm IST,  Updated : Sep 13, 2016 04:29 pm IST

वाशिंगटन: स्वास्थ्य के संबंध में पारदर्शिता की उठ रही मांगों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि ग्राउंड जीरो पर उनका अस्वस्थ हो

hillary clinton- India TV Hindi
hillary clinton

वाशिंगटन: स्वास्थ्य के संबंध में पारदर्शिता की उठ रही मांगों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने कहा है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि ग्राउंड जीरो पर उनका अस्वस्थ हो जाना कोई इतनी बड़ी बात बनने जा रही है और उन्होंने इस सप्ताह अपना चुनाव प्रचार बहाल कर लेने का वादा किया। रविवार को न्यूयार्क में 9.11 हमले की 15 वीं बरसी के कार्यक्रम में वह लडखड़ाकर गिर गयी थीं और करीब करीब मूच्रि्छत हो गयी थीं। इस घटना के बाद से अपने पहले साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि उन्हें चक्कर आ गया था और वह अपना संतुलन खो बैठी थीं लेकिन वह बेहोश नहीं हुई थी तथा अब बहुत अच्छा महूसस कर रही हैं।

हिलेरी क्लिंटन (68) ने कल रात सीएनएन से एक साक्षात्कार में कहा, मैंने नहीं सोचा था कि यह कोई बड़ी बात बनने जा रही है। यह बस इतनी सी बात है कि यदि यह आपको होता है और आप बहुत व्यस्त, सक्रिय व्यक्ति हैं और आप आगे बढ़ते रहते हैं। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की वजह से पूर्व विदेश मंत्री को अपना चुनाव अभियान कार्यक्रम और कैलीफोर्निया की चंदा जुटाओ यात्रा स्थगित करनी पड़ी और आठ नवंबर को होने वाले चुनाव के दो महीने से भी कम समय पहले उनके मेडिकल फिटनेस को लेकर चिंताएं तेज हो गई।

हिलेरी की अस्वस्थता से ट्रंप को मिला नया मोर्चा खोलने का मौका

हिलेरी की अस्वस्थता से उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को भी एक नया मोर्चा खोलने का मौका मिल गया और उन्होंने उनका मेडिकल रिकार्ड मांग लिया। हिलेरी क्लिंटन का मेडिकल रिकार्ड गहन अटकलों का क्षेत्र रहा है क्योंकि यह पहली बार नहीं है कि वह स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों से घिरी हैं। पहले वह कई महीनों तक नियंत्रण से परे कफ से ग्रस्त हो गयी थी जिससे उन्हें क्लीवलैंड में एक रैली को संबोधित करना रोकना पड़ गया था। दिसंबर, 2013 में वह अचानक बेहोश हो गयी थी और उन्हें न्यूयार्क के प्रिसबिटेरियन अस्पताल ले जान पड़ा था।

प्रारंभ में उनके प्रचार अभियान दल ने रविवार की उनकी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के लिए तेज गर्मी और निर्जलीकरण को जिम्मेदार ठहराया था। लेकिन बाद में कहा गया कि उन्हें निमोनिया हो गया है। हिलेरी क्लिंटन ने कहा, (रविवार को) जो कुछ हुआ, उसका संदर्भ यह है कि 9/11 पर मैं बतौर सीनेटर शोकसभा में आने को प्रतिबद्ध थी क्योंकि यह मेरे लिए बिल्कुल ही व्यक्तिगत था। और मुझे लगा कि कितनी गर्मी और उमस है। मुझे बहुत गर्मी महसूस हुई। मैंने तय किया कि मुझे चले जाने की जरूरत है। वैसे उन्होंने अपने पिछले मेडिकल रिकार्ड का बचाव करने का प्रयास किया लेकिन माना कि उनके जीवन में कुछेक बार ऐसा हुआ है।

सार्वजनिक जीवन में मेरे बारे में लोग ज्यादा जानते हैं- हिलेरी
हिलेरी क्लिंटन ने कहा, मैं सोचती हूं कि यह कहना उपयुक्त है कि सार्वजनिक जीवन में किसी अन्य के अलावा मेरे बारे में लोग ज्यादा जानते हैं। उन्हें मेरे 40 वर्षों के टैक्स रिटर्न, हजारों ई-मेल और विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट यानी सभी प्रकार की निजी जानकरियां मालूम है। उन्होंने कहा, पहले मुझे कुछ आराम कर लेना चाहिए था। यदि मैंने शुक्रवार को अपना कार्यक्रम तब्दील कर लिया होता तो मैं शायद बेहतर होती। लेकिन अन्य लोगों की भांति मैंने सोचा कि मैं आगे बढ़ती रह सकती हूं। लेकिन स्पष्ट है कि वह हो नहीं पाया।

हिलेरी क्लिंटन ने कहा, जैसे मैं वातानुकूलित गाड़ी में बैठी मुझे ठंडा ठंडा अच्छा लगा। मैंने पानी पीया और जल्द ही अच्छा लगने लगा। तेजी से बदले घटनाक्रम ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि हिलेरी क्लिंटन ने निमोनिया के बारे में बताने में दो दिन की देरी क्यों की। हिलेरी और ट्रंप दोंनो ने ही कहा है कि आने वाले दिनों में उनका अपना अपना मेडिकल विवरण जारी करने का मन है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश