1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान समर्थकों-विरोधियों में झड़प

डोनाल्ड ट्रंप की रैली के दौरान समर्थकों-विरोधियों में झड़प

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 30, 2016 02:10 pm IST,  Updated : Apr 30, 2016 02:10 pm IST

अमेरिका में राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया में हुई रैली के दौरान हिंसा का सामना करना पड़ा।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: अमेरिका में राष्ट्रपति पद उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के कैलिफोर्निया में हुई रैली के दौरान हिंसा का सामना करना पड़ा। हजारों प्रदर्शनकारियों ने रैली के आयोजन स्थल के पास विरोध-प्रदर्शन किया। इस विरोध-प्रदर्शन के चलते पुलिस को भीड़ को हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक समाचार चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने यहां बीते गुरुवार को हजारों की संख्या में समर्थकों को संबोधित किया। ओसी फेयर एंड इवेंट केंद्र में ट्रंप समर्थकों को संबोधित कर रहे थे और केंद्र के बाहर सड़कों पर बड़ी संख्या में ट्रंप विरोधी इकट्ठा थे।

रैली से निकल रहे ट्रंप समर्थकों और सड़क पर खड़े ट्रंप विरोधियों के बीच झड़प हो गई। विरोधी ट्रंप को नस्लवादी बता रहे थे। घटनास्थल किसी अखाड़े में बदल गया था। इस झगड़े में पुलिस की एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चौराहे के मार्ग को बाधित कर यातायात अवरुद्ध कर दिया। ओरेंज काउंटी शेरिफ विभाग और कोस्टा मेसा पुलिस विभाग के पुलिसकर्मियों ने भीड़ को तितर-बितर किया और उन्हें सड़क से हटने के आदेश दिए।

शेरिफ विभाग ने देर गुरुवार रात प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के बाद ट्वीट कर बताया कि लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई प्रदर्शनकारियों ने सीएनएन को बताया कि वे ट्रंप के अवैध आव्रजन पर दिए गए बयानों का विरोध कर रहे थे। कुछ लोगों को मेक्सिको के झंडे लहराते हुए पाया गया। कुछ लोग नारेबाजी कर रहे थे और पुलिसकर्मियों पर फब्तियां कस रहे थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश