1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: जब WWE फाइट में डोनाल्ड ट्रंप ने बरसाए थे मुक्के

VIDEO: जब WWE फाइट में डोनाल्ड ट्रंप ने बरसाए थे मुक्के

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2016 01:39 pm IST,  Updated : Nov 10, 2016 01:39 pm IST

डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। यह एक बेहद ही दिलचस्प चुनाव था, जिसमें अंत तक अधिकांश लोग हिलेरी क्लिंटन को आगे मान रहे थे।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

न्यूयॉर्क: डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराकर रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। यह एक बेहद ही दिलचस्प चुनाव था, जिसमें अंत तक अधिकांश लोग हिलेरी क्लिंटन को आगे मान रहे थे। लेकिन जब परिणाम सामने आया तो डोनाल्ड ट्रंप चैम्पियन बनकर उभरे। सियासी दांवपेच में वह क्लिंटन पर भारी पड़े।

​देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लेकिन, क्या आपको पता है कि ट्रंप ने WWE में भी अपना करतब दिखाया है? जी हां, डोनाल्ड ट्रंप ने WWE के चेयरमैन और सीईओ विंसेंट केनेडी मैकमॉन पर जमकर मुक्के बरसाए थे। यही नहीं, उस फाइट में ट्रंप ने मैकमॉन को गंजा भी कर दिया था। इस काम में ट्रंप का साथ दिया था मशहूर WWE रेसलर स्टोन कोल्ड स्टीव आस्टिन ने। दरअसल, ट्रंप और मैकमॉन ने शर्त लगाई थी कि वे दोनों लड़ाई के लिए एक-एक फाइटर चुनेंगे, और जिसका फाइटर हारेगा उसे अपना सर मुंड़ाना पड़ेगा।

हालांकि इस फाइट में भी अमेरिका के भावी राष्ट्रपति ने अपना 'ट्रंप कार्ड' खेला था। क्या था वह 'ट्रंप कार्ड', यह तो आपको इस वीडियो को देखने के बाद ही पता चलेगा। यह वीडियो देखने के बाद आपको पता चल जाएगा कि ट्रंप कितने बड़े 'फाइटर' हैं और जब अपने पर आते हैं तो क्या-क्या कर देते हैं।  आइए, देखते हैं...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश