1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मास्क पहनने वाले ‘‘हर समय ’’रहते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मास्क पहनने वाले ‘‘हर समय ’’रहते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 16, 2020 11:29 am IST,  Updated : Oct 16, 2020 11:29 am IST

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे ‘‘हर समय ’’ कोरोना वायरस से संक्रमित रहते हैं। हालांकि उनके इस दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है।

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump Image Source : PTI

वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जो लोग चेहरे पर मास्क पहनते हैं वे ‘‘हर समय ’’ कोरोना वायरस से संक्रमित रहते हैं। हालांकि उनके इस दावे के पीछे कोई साक्ष्य नहीं है। मियामी में बृहस्पतिवार को एनबीसी न्यूज के टाउन हॉल कार्यक्रम के दौरान ट्रंप ने यह दावा किया।

राष्ट्रपति से 26 सितंबर को व्हाइट हाउस में बड़े पैमाने पर हुए एक कार्यक्रम के बारे में सवाल पूछा गया था जिसके बारे में माना जाता है कि वह संक्रमण का स्रोत रहा और उसमें शामिल होने वाले कई मेहमान कोविड-19 से पीड़ित हुए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने थे। संक्रमित होने वाले लोगों में खुद राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया शामिल हैं।

राष्ट्रपति स्वयं कभी-कभार ही मास्क पहनते हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्हें मास्क से कोई दिक्कत नहीं हालांकि इसके बाद दावा किया कि ‘‘मास्क पहनने वाले लोग इससे (संक्रमण) हर वक्त पीड़ित रहते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश