न्यूयॉर्क: अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के सेसना विमान का रजिस्ट्रेशन अवधि समाप्त हो गया है। इसी विमान के जरिए ट्रंप अपना प्रचार अभियान चला रहे थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के मुताबिक फेडरल एडमिनिस्ट्रेशन के एक दस्तावेज से पता चला है कि ट्रंप के इस विमान की वैधता गत 31 जनवरी को ही खत्म हो गई थी।
AFA के एक प्रवक्ता लौरा जे.ब्राउन का कहना है कि इसके मालिक ने इसका नवीनीकरण नहीं कराया था। विमान को उड़ाने के लिए उसका रजिस्ट्रेशन सही होना जरूरी होता है। इसलिए जब तक कोई समाधान नहीं निकलता ट्रंप के विमान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
AFA की ओर से इसके मालिक पर या इसके संचालक पर जुर्माना लगा सकता है या दंड दे सकता है। बगैर रजिस्ट्रेशन के विमान उड़ाने पर 27 हजार का दंड भरना पड़ सकता है। इसके अलावा 3 साल की कैद भी हो सकती है।
ट्रंप के प्रचार अभियान की एक प्रवक्ता होप हिक्स का कहना है कि रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो जाएगी। विमान एजेंसी की एक प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें अभी तक रजिस्ट्रेशन के नवीनीकरण का कोई आवेदन नहीं मिला है।