1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने जिना हास्पेल का नाम नए सीआईए निदेशक के तौर पर नामित किया

ट्रंप ने जिना हास्पेल का नाम नए सीआईए निदेशक के तौर पर नामित किया

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 18, 2018 11:02 am IST,  Updated : Apr 18, 2018 11:02 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कांग्रेस के समक्ष औपचारिक रूप से जिना हास्पेल का नाम नए सीआईए निदेशक के तौर पर नामित किया। ट्रंप ने पिछले माह ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्होंने माइक पोम्पिओ का स्थान लेने के लिए जिना का चयन किया है।

 Gina Haspel- India TV Hindi
 Gina Haspel

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कांग्रेस के समक्ष औपचारिक रूप से जिना हास्पेल का नाम नए सीआईए निदेशक के तौर पर नामित किया। ट्रंप ने पिछले माह ट्वीट कर जानकारी दी थी कि उन्होंने माइक पोम्पिओ का स्थान लेने के लिए जिना का चयन किया है। लेकिन राष्ट्रपति ने औपचारिक दस्तावेज कैपिटल हिल नहीं भेजे थे। नाम उजागर न करने की शर्त पर एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि एफबीआई पृष्ठभूमि जांच में जरूरत से अधिक समय लगने सहित सैन्य मुद्दों के चलते यह निर्णय लिया गया है। (अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला बारबरा पियर्स बुश का निधन )

फैसले को लेकर हो रही देरी के कारण आलोचकों का कहना है कि व्हाइट हाउस नामंकन पर फिर से विचार कर रहा है। 9/11 के बाद सीआईए के संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लेने और क्रूर तरह से उनसे पूछताछ करने में उनकी भूमिका को लेकर कुछ सांसद और मानवाधिकार समूह जिना के नामंकन का विरोध कर रहे हैं।

सीनेट की खुफिया समिति के आगामी सप्ताह में जिना के नामंकन की पुष्टि के लिए सुनवाई करने की संभावना है , जिसके बाद सीनेट इस पर वोट देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश