1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका और मैक्सिको के बीच तनाव बढ़ा, सीमा पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भेजे सशस्त्र सैनिक

अमेरिका और मैक्सिको के बीच तनाव बढ़ा, सीमा पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भेजे सशस्त्र सैनिक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2019 06:42 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 06:44 pm IST

अमेरिका और मैक्सिको के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

President Donald Trump, right, with first lady Melania...- India TV Hindi
President Donald Trump, right, with first lady Melania Trump, center, and daughter Tiffany Trump, left Image Source : PTI/AP

वाशिंगटन: अमेरिका और मैक्सिको के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ‘हाल ही में मैक्सिको से सैनिकों ने हमारे नेशनल गार्ड सोल्जर्स पर बंदूकें तानी हैं, जो संभवत: बॉर्डर पर ड्रग तस्करों के लिए किया गया है। बेहतर होगा कि फिर ऐसा न हो! अब हम बॉर्डर पर सशस्त्र सैनिक भेज रहे हैं।’

इसके अलावा अमेरिका के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि टेक्सास के दूरदाराज के इलाके में मैक्सिको सैनिकों की दो अमेरिकी सैनिकों से भिड़ंत हो गई। मैक्सिको सैनिकों ने समझा कि अमेरिकी सैनिक मैक्सिको की सीमा पार कर गए हैं। खबरों के मुताबिक मैक्सिको के सशस्त्र सैनिकों ने अमेरिकी सैनिकों से हथियार छीन लिए। 

अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई उस समय अमेरिकी सैनिक टेक्सास के दक्षिण पूर्व के दूरस्थ क्षेत्र एल पासो में सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा के एक वाहन में सवार थे। यह घटना 13 अप्रैल को हुई और सबसे पहले न्यूजवीक ने इसकी जानकारी दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश