1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने मेक्सिको से लगी सीमा पर दीवार निर्माण का दिया आदेश

ट्रंप ने मेक्सिको से लगी सीमा पर दीवार निर्माण का दिया आदेश

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2017 09:40 am IST,  Updated : Jan 26, 2017 09:40 am IST

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान किए गए अपने वादों को अमली जामा पहनाते हुए मेक्सिको से लगी सीमा पर दीवार निर्माण और बिना वैध दस्तावेज के वहां रह रहे प्रवासियों

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump

वाशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान किए गए अपने वादों को अमली जामा पहनाते हुए मेक्सिको से लगी सीमा पर दीवार निर्माण और बिना वैध दस्तावेज के वहां रह रहे प्रवासियों के निर्वासन से संबंधित दो कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि एक देश बिना सीमाओं के कोई देश नहीं है।

गृह सुरक्षा विभाग में दो कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए ट्रंप ने कहा, एक देश बिना सीमाओं के देश नहीं हो सकता। आज एक शुरूआत कर, अमेरिका अपनी सीमा पर नियंत्रण वापस हासिल करेगा। ट्रंप ने कहा, हम हमारी दक्षिण सीमा पर संकट का सामना कर रहे हैं। मध्य अमेरिका से बड़ी संख्या में गैरकानूनी प्रवासियों का आना मेक्सिको और अमेरिका दोनों को नुकसान पहुंचा रहा है और मुझे लगता है कि आज जो हम कदम उठाना शुरू करेंगे वे दोनों देशों की सुरक्षा में सुधार करेंगे, ये मेक्सिको के लिए बहुत, बहुत अच्छा होने वाला है। उन्होंने कहा कि ये दो कार्यकारी आदेश हजारों लोगों की जिंदगी, लाखों नौकरियां और अरबों डॉलर बचाएंगे।

उन्होंने कहा, ये दो आदेश उन प्रवासी सुधार का हिस्सा हैं जिसका जिक्र हमने अभियान के दौरान किया था। मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि हम सीमा के दोनों ओर सुरक्षा और आर्थिक अवसरों में सुधार के लिए मेक्सिको में हमारे दोस्तों के साथ साझा तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह मेक्सिको के लोगों के बड़े प्रशंसक हैं और वह मेक्सिको में अपने समकक्ष से मिलने को लेकर उत्सुक हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश