1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में करेंगे चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा

डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में करेंगे चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 15, 2017 12:42 pm IST,  Updated : Sep 15, 2017 12:42 pm IST

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह नवंबर में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा करने वाले हैं। एक समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग फोरम में हिस्सा लेने के लिए वियतनाम जाने से...

trump- India TV Hindi
trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में इस बात की पुष्टि करते हुए बताया है कि वह नवंबर में चीन, दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा करने वाले हैं। एक समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग फोरम में हिस्सा लेने के लिए वियतनाम जाने से इनकार नहीं किया। फिलहाल उनकी टीम इस पर विचार कर रही है कि क्या वह फिलीपींस में दक्षिणपूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) में हिस्सा लेंगे या नहीं।

गौरतलब है कि ट्रंप ने कहा, "वह नवंबर में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया जाएंगे और वियतनाम में संभावित रूप से एपेक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने आसियान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। देखते हैं, जा पाते हैं या नहीं।"

हालांकि, वहीं दूसरी तरफ ट्रंप ने उत्तर कोरिया के साथ चल रहे अपने उथल-पुथल भरे संबंधों के बारे में अपनी किसी भी तरह की रणनीति के बारे में कोई चर्चा नहीं की है। उनका कहना है कि, "अमेरिका के लोग बहुत सुरक्षित हैं।" (अमेरिका ने की घोषणा, लगाए जाएंगे ईरान पर नए प्रतिबंध)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश