1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जब गायब हुआ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट.....

जब गायब हुआ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट.....

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 03, 2017 11:25 am IST,  Updated : Nov 03, 2017 11:25 am IST

ट्विटर की ओर से ट्वीट कर बयान जारी किया गया है। इस बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। ट्विटर का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आगे से ऐसा न हो, इसके लिए कंपनी की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि ट्विटर के प्रतिनिधि की ओर से

trump-tweet- India TV Hindi
trump-tweet

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट कल शाम कुछ देर के लिए गायब हो गया था। हालांकि अब वह ठीक हो गया है और पहले की तरह काम कर रहा है। कल शाम करीब सात बजे के आसपास सोशल मीडिया पर खबरें आई थीं कि राष्ट्रपति का अकाउंट ट्विटर से गायब हो गया है और खोजने पर यूजर ‘‘मौजूद नहीं है’’ का संदेश आ रहा था। इसके बाद अकाउंट शाम में करीब साढ़े सात बजे बहाल हुआ। हालांकि अकाउंट गायब होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। व्हाइट हाउस ने तत्काल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ट्विटर की ओर से ट्वीट कर बयान जारी किया गया है। इस बयान में इस बात की जानकारी दी गई है। ट्विटर का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आगे से ऐसा न हो, इसके लिए कंपनी की ओर से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। हालांकि ट्विटर के प्रतिनिधि की ओर से इस पर और ज्यादा जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया गया।

वहीं दूसरी ओर व्हाइट हाउस ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। आपको बता दें कि साल 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के दौरान ट्रंप ने अपने विपक्षियों पर ट्विटर के जरिए जमकर हल्ला बोला था। ट्रंप को ट्विटर पर 41.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश