1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- अगर मैं जीत गया तो ...........

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- अगर मैं जीत गया तो ...........

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 03, 2019 07:06 pm IST,  Updated : Sep 03, 2019 07:06 pm IST

अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को लेकर रोजाना कोई न कोई खबरें आती रहती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ही चीन को चेतावनी देते रहते हैं, अब एक बार फिर से उन्होंने खुलकर चीन को चेतावनी दी है। 

donald trump- India TV Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : FILE

नई दिल्ली। अमेरिका और चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को लेकर रोजाना कोई न कोई खबरें आती रहती हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार ही चीन को चेतावनी देते रहते हैं, अब एक बार फिर से उन्होंने खुलकर चीन को चेतावनी दी है। अब डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर वो दोबारा चुनाव जीते तो चीन के लिए डील और महंगी साबित होगी।

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, “चीन से हमारी बातचीत अच्छी चल रही है। हालांकि मैं इस बात को लेकर पूरी तरह परिचित हूं कि चीनी प्रशासन अमेरिका की नई सरकार से बातचीत करना ज्यादा पसंद करेगा ताकि वो अमेरिका को नुकसान पहुंचाते रहें।

ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा, “जरा सोचिए, अगर मैं जीता को चीन के साथ क्या होगा। चीन के लिए डील और भी ज्यादा टफ हो जाएगी! इस बीच चीन की सप्लाई चेन उखड़ जाएगी और व्यापार, नौकरियां और धन खत्म हो जाएगा।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश