1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. एक बार फिर विवादों में घिरी डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी

एक बार फिर विवादों में घिरी डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 31, 2016 07:26 pm IST,  Updated : Jul 31, 2016 07:26 pm IST

न्यूयॉर्क: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और पूर्व मॉडल मेलानिया ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। एक सप्ताह पहले पार्टी

मेलानिया ट्रंप- India TV Hindi
मेलानिया ट्रंप

न्यूयॉर्क: अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी और पूर्व मॉडल मेलानिया ट्रंप एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। एक सप्ताह पहले पार्टी के कन्वेंशन भाषण में मेलानिया पर मिशेल ओबामा के भाषण के कुछ अंश चुराने का आरोप लगा था और अब वह विश्वविद्यालय की डिग्री को लेकर सुर्खियों में हैं।

एक सप्ताह पहले मेलानिया ट्रंप की निजी एवं व्यावसायिक वेबसाइट पर यह बताया गया था कि उन्होंने समाजसेवी और स्कीन केयर उद्यमी बनने से पहले स्लोवेनिया के जुब्लजाना विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर की डिग्री हासिल की है, लेकिन अमेरिकी मीडिया का कहना है कि उनके पास स्नातक की कोई डिग्री ही नहीं है।

मेलानिया ने इटली के मिलान में अपने मॉडलिंग करियर के लिए पढ़ाई छोड़ दी थी। हालांकि, मेलानिया ने इसके बाद ट्वीट करते हुए कहा, "इस वेबसाइट को 2012 में बनाया गया था और बाद में हटा दिया गया था, क्योंकि इसमें मेरे मौजूदा व्यवसाय और पेशेवर हितों को उचित रूप से दर्शाया नहीं गया था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश