1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चीन-अमेरिका संबंधों की मजबूती के लिए ट्रंप करेंगे बीजिंग की यात्रा

चीन-अमेरिका संबंधों की मजबूती के लिए ट्रंप करेंगे बीजिंग की यात्रा

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 18, 2017 12:27 pm IST,  Updated : May 18, 2017 12:27 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत करने और संघर्षों को कम करने के एजेंडे के साथ संभवत: इस साल चीन की यात्रा करेंगे।

donald trump will visit beijing- India TV Hindi
donald trump will visit beijing

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मजबूत करने और संघर्षों को कम करने के एजेंडे के साथ संभवत: इस साल चीन की यात्रा करेंगे। फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के मार ए लागो रिसॉर्ट में पिछले महीने ट्रंप और उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग की पहली बैठक के बाद अमेरिका और चीन के संबंधों में अहम प्रगति दिखाई देने के बीच यह खबर सामने आई है। जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति से उस समय कहा था कि चीन और अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए हजारों कारण है और उन्हें तोड़ने का कोई कारण नहीं है। (भारत को चिढ़ाने के लिए चीन ने किया ये काम)

उन्होंने इस बैठक के दौरान ट्रंप को चीन की यात्रा का निमंत्रण भी दिया था। ट्रंप प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप संबंधों को मजबूत करने के लिए आवश्यक उन क्षेत्रों में समझौते करना चाहते हैं जिनमें हम किसी समझौते पर अभी नहीं पहुंच पाए हैं और हम उम्मीद करते हैं कि वह ये समझौते करेंगे। ये समझौते हमें संघर्ष को कम करने और लोगों के लिए और आर्थिक अवसर पैदा करने में मदद करेंगे।

हालांकि इस यात्रा के लिए कोई तिथि तय नहीं की गई है लेकिन इस पर पिछले कुछ समय से चर्चा चल रही है। अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, हम इस पर कुछ समय से चर्चा कर रहे हैं। हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। मेरा मानना है कि अब इस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और चीन के संबंध पहले की तुलना में मजबूत बन रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश