1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: साउथवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

अमेरिका: साउथवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 08, 2016 06:01 pm IST,  Updated : Dec 08, 2016 06:01 pm IST

हह्यूस्टन: ह्यूस्टन आधारित साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक उड़ान को उस वक्त आपात स्थिति में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा, जब चालक दल को संकेत मिला कि हवा के दबाव से जुड़ी कोई समस्या आ

emergency landing og southwest airlines plane- India TV Hindi
emergency landing og southwest airlines plane

ह्यूस्टन: ह्यूस्टन आधारित साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक उड़ान को उस वक्त आपात स्थिति में उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा, जब चालक दल को संकेत मिला कि हवा के दबाव से जुड़ी कोई समस्या आ गई है। साउथवेल्स एयरलाइंस अधिकारियों ने बताया कि उड़ान संख्या 43 डल्लास से ह्यूस्टन जा रही थी।

हवा के दबाव से जुड़ी समस्या का संकेत मिलने के बाद उड़ान डल्लास लौट आई। विमान में चालक दल के पांच सदस्य और 143 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने बताया कि पायलट ने सुरक्षित तरीके से विमान उतारा।

इससे पहले, मंगलवार की शाम ह्यूस्टन जा रही साउथवेस्ट एयरलाइंस की एक उड़ान को भी मिसीपिसी में बगैर तय कार्यक्रम के उतारना पड़ा था। उस दिन भी हवा के दबाव में कमी से जुड़ी समस्या पेश आई थी जिसके चलते यात्रियों को ऑक्सीजन मास्क लगाना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश