1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर ट्रंप खुश- हेली

भारत-अमेरिका के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर ट्रंप खुश- हेली

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Feb 01, 2018 11:42 am IST,  Updated : Feb 01, 2018 11:42 am IST

अमेरिका की एक शीर्ष राजयनिक ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस द्विपक्षीय संबंध के लिए संभावनाएं अनंत हैं।

Endless possibilities for Indo-US relations- India TV Hindi
Endless possibilities for Indo-US relations

वाशिंगटन: अमेरिका की एक शीर्ष राजयनिक ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच बढ़ते संबंधों को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस द्विपक्षीय संबंध के लिए संभावनाएं अनंत हैं। आर्थिक तथा प्रशासनिक सुधारों को आक्रामक तरीके से आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने बेहद सफल भारतीय अमेरिकियों के चुनिंदा समूह को संबोधित किया और कहा कि ट्रंप प्रशासन ने भी इसी तरह का अभियान चलाया है।

अमेरिका में भारतीय राजदूत नवतेज सिंह सरना के आवास पर मंगलवार को आयोजित भोज में हेली ने कहा कि दो लोकतंत्र जिनके बीच इतने सारे एक समान मूल्य हैं उनका साथ काम करना मायने रखता है। इस भोज में देशभर से आए शीर्ष के कुछ भारतीय-अमेरिकी लोग शामिल हुए।  सरना ने एक दिन बाद कहा, ‘‘ राजदूत निक्की हेली को अपनी भारतीय जड़ों पर जो गर्व है उसे देख हमें हमेशा खुशी महसूस होती है। वह भारत-अमेरिकी संबंध को बहुत महत्व देती हैं और अमेरिका की राजनीतिक में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। ’’

हेली ने कहा कि जब वह ट्रंप प्रशासन का हिस्सा बनीं तब से वह अमेरिका-भारत संबंधों को बहुत मजबूत होता देखना चाहती थीं जैसा कि ‘‘ बीते दो राष्ट्रपतिकालों में नहीं था। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे खयाल से संभावनाएं अनंत हैं।’’  हेली ने कहा कि मोदी भारत में सुधारों और बदलावों को आक्रामक तरीके से बढ़ावा दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश