1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. स्मार्टफोन के ज़्यादा इस्तेमाल से रिश्तों में दरार, डिप्रेशन भी

स्मार्टफोन के ज़्यादा इस्तेमाल से रिश्तों में दरार, डिप्रेशन भी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 02, 2015 03:07 pm IST,  Updated : Oct 02, 2015 09:35 pm IST

न्यूयार्क: एक शोध में यह बात निकलकर आई है कि स्मार्टफोन आपकी रोमांटिक लाइफ को तबाह कर सकती है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन का ज़रूरत से ज्यादा इस्तेमाल एक अच्छे-खासे आदमी को डिप्रेशन का शिकार

रोमांटिक लाइफ पर भारी...- India TV Hindi
रोमांटिक लाइफ पर भारी पड़ती मोबाइल लाइफ

न्यूयार्क: एक शोध में यह बात निकलकर आई है कि स्मार्टफोन आपकी रोमांटिक लाइफ को तबाह कर सकती है। इतना ही नहीं स्मार्टफोन का ज़रूरत से ज्यादा इस्तेमाल एक अच्छे-खासे आदमी को डिप्रेशन का शिकार भी बना सकती है।

एक औसत आदमी घंटों गुज़ारता है स्मार्टफोन पर

स्मार्टफोन ने इंसान की जिंदगी को बहुत आसान बना दिया है। बहुत से काम जिनके लिए उसे घंटों खर्च करने पड़ते थे, अब चुटकी बजाते ही या यू कहें कि स्मार्टफोन की स्क्रीन पर उंगलियां घुमाते ही, पूरे हो जाते हैं। देश औऱ दुनिया में क्या हो रहा है, इसके लिए आपको न तो अखबार की ज़रूरत पड़ती है और न ही टेलीविज़न खोलने की। बस मोबाइल फोन उठाइए और दुनिय़ा भर की खबरें आपकी मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध हैं। मोबाइल का बिल जमा कराना हो या बिजली का, मोबाइल ऐप्स पर आप बिल आसानी से जमा करा सकते हैं। बोर हो रहे हैं, तो उठाइए मोबाइल, औऱ गेम्स का एक पूरा संसार आपके सामने मौजूद हो जाएगा। कुल मिलाकर आज का इंसान अपना बहुत सारा वक्त मोबाइल पर गुज़ार रहा है,  जिससे वह न केवल समाज से कट रहा है, बल्कि उसका डिप्रेशन का शिकार होना भी संभव है।

अपने-अपने स्मार्टफोन से चिपके रहते हैं महबूब-महबूबा

स्मार्टफोन पर चिपके रहने रहने की वजह से अब लोग अपने पार्टनर के साथ पहले जितना समय नहीं बिता पा रहे हैं। यहां तक कि जब महबूब-महबूबा साथ होते हैं, तब भी वे अपने-अपने स्मार्टफोन पर व्यस्त रहते हैं। इसके परिणाम उनके रिश्ते के लिए बेहद खतरनाक हो सकते हैं।

स्मार्टफोन के ज़्यादा इस्तेमाल से डिप्रेशन की आशंका

एक अध्ययन से पता चला है कि स्मार्टफोन से चिपके रहना जैसी हरकतें रोमांटिक रिश्तों को तबाह कर सकती है। केवल इतना ही नहीं, अवसाद का शिकार भी बना सकती हैं। अमेरिका के टेक्सास के बेयलर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेम्ल राबर्ट इस शोध का हिस्सा रहे हैं। उनका कहना है, "जब आप इसके नतीजों के बारे में सोचते हैं तो पाते हैं कि यह चौंका देने वाला है।"

रोमांटिक जोड़ीदारों की खुशियां डस सकते हैं मोबाइल फोन

प्रोफेसर जेम्ल राबर्ट ने कहा, "स्मार्टफोन जैसी आम सी दिखने वाली चीज हमारी खुशियों को डस सकती है। हमारे रूमानी जोड़ीदार से रिश्ते को खराब कर सकती है।" इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 'फबिंग' यानी 'पार्टनर फोन स्नबिंग' का 453 वयस्कों पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया। फबिंग का अर्थ बताया गया है कि अपने रोमांटिक जोड़ीदार के साथ समय बिताने के दौरान लोग किस हद तक सेलफोन की तरफ आकर्षित होते हैं या इस्तेमाल करते हैं।

अनदेखी से प्रेमी-प्रेमिका में उपजतें हैं विवाद, होते हैं झगड़े

राबर्ट्स ने बताया, "अध्ययन में हमने पाया कि जब किसी को लगता है कि उसका साथी उसे 'फब्ड' (उसकी अनदेखी कर सेलफोन से चिपकना) कर रहा है तो फिर इससे विवाद पैदा होता है और रिश्तों में संतुष्टि का स्तर घट जाता है।" शोध के नतीजों में पता चला कि 46.3 फीसदी ने पाया कि उनके साथी ने उन्हें 'फब्ड' किया है। 22.6 फीसदी ने कहा कि इसकी वजह से झगड़ा हुआ। 36.6 फीसदी ने कहा कि इससे उनमें अवसाद का अहसास पैदा हुआ। शोध कंप्यूटर्स इन ह्यूमन बिहेवियर जरनल में प्रकाशित हुआ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश