1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: फेसबुक ने सक्रिय किया सेफ्टी चेक फीचर

अमेरिका: फेसबुक ने सक्रिय किया सेफ्टी चेक फीचर

 Written By: India TV Tech Desk
 Published : Jun 13, 2016 03:54 pm IST,  Updated : Jun 13, 2016 03:54 pm IST

अमेरिका में पहली बार सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने फ्लोरिडा के एक गे क्लब में हुई गोलीबारी के मद्देनजर उपयोगकर्ताओं के लिए रविवार को सेफ्टी चेक फीचर को सक्रिय किया।

facebook safety feature- India TV Hindi
facebook safety feature

वाशिंगटन: अमेरिका में पहली बार सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने फ्लोरिडा के एक गे क्लब में हुई गोलीबारी के मद्देनजर उपयोगकर्ताओं के लिए रविवार को सेफ्टी चेक फीचर को सक्रिय किया। क्लब में गोलीबारी में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 अन्य घायल हो गए।

इस फीचर के माध्यम से उपयोगकर्ता अपने मित्रों को बता सकते हैं कि वे प्रभावित इलाके में हैं और सुरक्षित हैं।

उपयोगकर्ता 'आई एम सेफ' बटन को क्लिक कर दुनिया में कहीं भी स्थित अपने दोस्तों या घरवालों को बता सकते हैं कि वे सुरक्षित हैं। इसके माध्यम से उपयोगकर्ता यह भी पता कर सकते हैं कि उनके मित्र सुरक्षित हैं या नहीं।

अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर अफगानिस्तान मूल के उमर मतीन (29) को मशहूर गे नाइट क्लब पल्स में ही स्वात दल के सुरक्षाकर्मियों ने मार गिराया।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, संदिग्ध फ्लोरिडा के पोर्ट सेंट लूसी का निवासी था और माना जा रहा है कि वह आतंकवादियों पर नजर रखी जाने वाली सूची में नहीं था, हालांकि किसी अन्य आपराधिक मामले में उससे पूछताछ हो चुकी थी।

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस जघन्य वारदात को आतंकवादी और नफरत की घटना करार दिया है।

हालांकि फेसबुक का सेफ्टी चेक फीचर अक्टूबर 2014 में शुरू हुआ था और पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों सहित कई मौकों पर यह फेसबुक पर दिख चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश