1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ये हैं फेसबुक के नए नियम, अमेरिकी चुनाव के लिए किए तैयार

ये हैं फेसबुक के नए नियम, अमेरिकी चुनाव के लिए किए तैयार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2020 03:33 pm IST,  Updated : Oct 08, 2020 03:33 pm IST

फेसबुक ने कहा है कि अमेरिका में इस वर्ष होने वाले चुनाव किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हो, इसके लिए उसने नए नियम बनाए हैं।

ये हैं फेसबुक के नए नियम, अमेरिकी चुनाव के लिए किए तैयार- India TV Hindi
ये हैं फेसबुक के नए नियम, अमेरिकी चुनाव के लिए किए तैयार Image Source : PIXABAY

ओकलैंड: फेसबुक ने कहा है कि अमेरिका में इस वर्ष होने वाले चुनाव किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हो, इसके लिए उसने नए नियम बनाए हैं। ये नियम फेसबुक को ऐसे उम्मीदवारों से निपटने में मदद करेंगे जो आधिकारिक परिणाम आने से पहले ही अपनी जीत की घोषणा करने लगते हैं। 

फेसबुक ने बताया कि इस सिलसिले में तीन नवंबर को चुनाव होने के बाद फेसबुक की सभी राजनीतिक विज्ञापनों को रोकने की योजना है। यह पाबंदी एक सप्ताह तक जारी रहने की उम्मीद है, लेकिन फेसबुक का कहना है कि जरूरत पड़ने पर इसे बढ़ाया जा सकता है। 

फेसबुक ने ऐसे पोस्ट की पहचान करने की भी योजना बनाई है जो चुनाव के नतीजों पर शंका पैदा करने वाले होंगे और इसके लिए आधिकारिक सूचनाओं को साझा करते होंगे। 

सोशल नेटवर्क ने पहले ही उन संदेशों पर प्रतिबंध लगा दिया है जो मतदान स्थलों पर हथियारों को ले जाने को बढ़ावा देते हैं या मतदान में ‘‘समन्वित हस्तक्षेप’’ की व्यवस्था का प्रयास करते हैं।

बता दें कि अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव तीन नवंबर को होने हैं। इनमें एक ओर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन है और दूसरी ओर मौजूदा राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश