1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल के सिख व्यक्ति पर हुई गोलीबारी की जांच करेगी FBI

भारतीय मूल के सिख व्यक्ति पर हुई गोलीबारी की जांच करेगी FBI

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 06, 2017 11:32 am IST,  Updated : Mar 06, 2017 11:32 am IST

वाशिंगटन: हाल ही में भाारतीय मूल के सिख व्यक्ति पर गोली मारने की घटना सामने आई है जिसके चलते FBI इस मामले की जांच करेगी। हमलावर गोली मारने से पहले अपने देश वापस जाओ चिल्ला

fbi joins probe into sikh man shooting us assures- India TV Hindi
fbi joins probe into sikh man shooting us assures

वाशिंगटन: हाल ही में भाारतीय मूल के सिख व्यक्ति पर गोली मारने की घटना सामने आई है जिसके चलते FBI इस मामले की जांच करेगी। हमलावर गोली मारने से पहले अपने देश वापस जाओ चिल्ला रहा था। भारतीय मूल के अमेरिकी दीप राय (39) को शुक्रवार को उनके घर के बाहर नकाब पहने एक व्यक्ति ने गोली मार दी थी। एफबीआई ने इस संभावित नफरत से प्रेरित अपराध की जांच शुरू कर दी है। एफबीआई सीएटल के प्रवक्ता एयन डाईट्रीच ने कहा, सीएटल एफबीआई साझा जांच के जरिये गोलीबारी मामले में केंट पुलिस विभाग की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा, एफबीआई संभावित घृणा अपराधों की जांच करने को प्रतिबद्ध है और हम सीएटल क्षेत्र में सभी समुदायों के हमारे सहयोगियों के साथ काम करना जारी रखेंगे।

कन्सास में पिछले सप्ताह हुयी गोलीबारी की घटना की जांच भी एफबीआई कर रहा है। उसमें 51 वर्षीय पूर्व नौसैनिक एडम पुरिन्टन ने 32 वर्षीय भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचिभोटला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में उनका दोस्त आलोक मदसानी भी घायल हो गया था। पुरिन्टन भी गोलीबारी करते समय मेरे देश से निकल जाओ चिल्ला रहा था।

इसबीच भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य अमी बेरा ने केंट में भारतीय मूल के सिख व्यक्ति को गोली मारने की घटना की निंदा करते हुये कहा कि घृणा से प्रेरित अपराध बढ़ते जा रहे हैं। केंट गोलीबारी की निंदा करते हुये बेरा ने एक बयान में कहा, अप्रवासियों का राष्ट्र होने के नाते हम जिस भी चीज के पक्ष में खड़े हैं, यह अपराध हर उस बात के खिलाफ आक्रोश का नतीजा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश