1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नहीं रहे अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री मेल्विन लेयर्ड, 94 की उम्र में निधन

नहीं रहे अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री मेल्विन लेयर्ड, 94 की उम्र में निधन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 17, 2016 11:42 am IST,  Updated : Nov 17, 2016 11:42 am IST

मैडिसन: विस्कॉन्सिन से कांग्रेस के पूर्व सदस्य और अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री मेल्विन लेयर्ड का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मेल्विन लेयर्ड उस समय अमेरिका के रक्षा मंत्री थे जब

former defense minister dies at the age of 94- India TV Hindi
former defense minister dies at the age of 94

मैडिसन: विस्कॉन्सिन से कांग्रेस के पूर्व सदस्य और अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री मेल्विन लेयर्ड का 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। मेल्विन लेयर्ड उस समय अमेरिका के रक्षा मंत्री थे जब तत्कालीन राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन वियतनाम में एक युद्ध से सैनिकों को वापस बुलाने का कोई रास्ता निकालने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

उनके पौत्र, रेमंड डेनिस लार्ज ने बताया कि लेयर्ड का निधन फ्लोरिडा में हुआ है। साल 1973 में लेयर्ड देश के आंतरिक मामलों पर निक्सन के सलाहकार थे और जब निक्सन तत्कालीन उप राष्ट्रपति स्पाइरो एगन्यू की जगह लेने वाले थे तब लेयर्ड ने अपने अच्छे दोस्त और मिशिगन रिपब्लिकन गेराल्ड फोर्ड से पूछा था कि क्या वह एगन्यू की जगह लेने में रचि रखते हैं।

निक्सन ने 1969 में लेयर्ड को 10वें रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त किया था। उनके कार्यकाल के दौरान वियतनाम में युद्ध शुरू हो गया था और वहां अमेरिका के 550,000 सैनिक मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश