1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ग्वाटेमाला अग्निकांड: कार्लोस रोड्स ने इस्तीफे की पेशकश की

ग्वाटेमाला अग्निकांड: कार्लोस रोड्स ने इस्तीफे की पेशकश की

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 14, 2017 12:46 pm IST,  Updated : Mar 14, 2017 12:46 pm IST

ग्वाटेमाला सिटी: ग्वाटेमाला के सरकारी बाल संरक्षण गृह में आग लगने की घटना के बाद सामाजिक कल्याण मंत्री कार्लोस रोड्स ने त्यागपत्र की पेशकश की है। सरकार द्वारा संचालित इस बाल संरक्षण गृह में आग

Social Welfare Minister Carlos Rods- India TV Hindi
Social Welfare Minister Carlos Rods

ग्वाटेमाला सिटी: ग्वाटेमाला के सरकारी बाल संरक्षण गृह में आग लगने की घटना के बाद सामाजिक कल्याण मंत्री कार्लोस रोड्स ने त्यागपत्र की पेशकश की है। सरकार द्वारा संचालित इस बाल संरक्षण गृह में आग लगने से 40 किशोरियों की मौत हो गयी थी। रोड्स ने ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति जिमी मोरालेस को कल सौंपे अपने पत्र में कहा कि त्रासदी की जांच में योगदान करने की दृष्टि से वह त्यागपत्र की पेशकश कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने यह त्यागपत्र पहले इसलिये नहीं दिया, क्योंकि तब संरक्षण गृह में बचे हुये लोगों को परामर्श एवं उन्हें दिए जा रहे चिकित्सकीय उपचार की निगरानी और उन्हें अन्य संरक्षण गृहों में स्थानांतरित करना ज्यादा जरूरी था। उल्लेखनीय है कि बुधवार को पूर्वी ग्वाटेमाला सिटी में सरकार द्वारा संचालित एक संरक्षण गृह में आग लग गयी थी, जिसमें 19 किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। इस संरक्षण गृह में क्षमता से अधिक लड़कियों को रखा गया था।

बाद के दिनों में, हादसे में गंभीर रूप से झुलसी लड़कियों में से अनेक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। आग लगने से उनके गर्दन और फेफड़े बुरी तरह जख्मी हो गये थे। हादसे में मारी गयी सभी लड़कियों की उम्र 14 से 17 साल के बीच थी। मारी गयी लड़कियों का अंतिम संस्कार शुक्रवार को शुर किया गया। कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि पहचान के लिए डीएनए परीक्षण किया गया। अग्निकांड में गंभीर रूप से जली सात अन्य लड़कियों की हालत गंभीर है। इनमें से पांच को विमान से इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश