वाशिंगटन: हैकरों की मदद से FBI को सैन बेर्नारडिनो में हुए हमले में एक हमलावर के आईफोन को हैक करने में सहायता मिली है। हैकरों ने सॉफ्टवेयर में एक ऐसी खामी खोज ली है जिसकी वजह हमलावर का फोन हैक किया जा सका है। वाशिंगटन पोस्ट में आज आई एक खबर के अनुसार, इस मदद के लिए हैकरों को एक मुश्त शुल्क का भुगतान किया गया।
इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से अखबार ने बताया कि हार्डवेयर का एक भाग फैशन के लिए इस्तेमाल किया गया था जिसके कारण अमेरिकी अधिकारियों को चार अंकों की व्यक्तिगत पहचान संख्या से कोई विशेष फीचर को सक्रिय किए बिना आगे बढ़ने में मदद मिली। यह विशेष फीचर फोन के सभी डेटा को मिटा सकता था।
खबर के अनुसार, FBI को अब चार अंकों की पहचान संख्या की गुत्थी सुलझाने में परेशानी नही होगी। अमेरिका के सैन बेर्नारडिनो में दो दिसम्बर को पुलिस के साथ मुठभेड़ से पहले सैयद फारूक और उनकी पत्नी तशफीन मलिक ने 14 लोगों की हत्या कर दी थी। हमले के बाद युगल से जुड़े दो अन्य फोन क्षतिग्रस्त स्थिति में पाये गये थे।