1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में बम की खबर, खाली कराई गयीं बिल्डिंग

हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में बम की खबर, खाली कराई गयीं बिल्डिंग

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 17, 2015 06:44 am IST,  Updated : Nov 17, 2015 06:51 am IST

वाशिंगटन: बम की धमकी मिलने के बाद अमेरिका की प्रतिष्ठित हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में कम से कम चार इमारतों को खाली कराया गया। यूनिवर्सिटी की कार्यकारी उपाध्यक्ष कैटी लैप ने छात्रों और शिक्षकों को भेजे एक

हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी...- India TV Hindi
हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में बम की खबर से अफरातफरी

वाशिंगटन: बम की धमकी मिलने के बाद अमेरिका की प्रतिष्ठित हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में कम से कम चार इमारतों को खाली कराया गया। यूनिवर्सिटी की कार्यकारी उपाध्यक्ष कैटी लैप ने छात्रों और शिक्षकों को भेजे एक ईमेल में कहा, आज सुबह हमें बम की अपुष्ट धमकी का एक ईमेल मिला जिसके बाद द साइंस सेंटर, सेवर, ईमरसन और थायर हॉल खाली करा लिए गए।

हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी का पुलिस विभाग और दूसरे विधि प्रर्वतन अधिकारी इस समय चार इमारतों की तलाशी कर रहे हैं।

शनिवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए कई आतंकी हमलों से पूरी दुनिया में भय का माहौल है। इन हमलों के बाद ISIS ने अमेरिका समेत तमाम यूरोपीय देशों में हमलों की धमकी दी थी।

पेरिस हमले के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है। हमले का मास्टरमाइंड अब्देल हमीद अबाउद बेल्जियम का नागरिक है। इसके अलावा मोस्ट वांटेड सलाह अब्देसलेम समेत अब तक 23 सस्पेक्ट गिरफ्तार कर लिए गए है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश