1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. प्रदर्शनकारी ने बिल क्लिंटन को कहा 'रेपिस्ट', हिलेरी ने आपा खोया

प्रदर्शनकारी ने बिल क्लिंटन को कहा 'रेपिस्ट', हिलेरी ने आपा खोया

 Written By: IANS
 Published : Nov 03, 2016 02:27 pm IST,  Updated : Nov 03, 2016 02:27 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन एक रैली के दौरान तब आपा खो दीं जब एक पोस्टर में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को एक यौन दरिंदे के रूप में दिखाकर निंदा की गई।

Hillary Clinton | AP Photo- India TV Hindi
Hillary Clinton | AP Photo

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन एक रैली के दौरान तब आपा खो दीं जब एक पोस्टर में उनके पति और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को एक यौन दरिंदे के रूप में दिखाकर निंदा की गई।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों के मुताबिक, मंगलवार को उनके 20 मिनट के राजनीतिक भाषण के दौरान करीब 3 मिनट तक एक प्रदर्शनकारी 'बिल क्लिंटन एक बलात्कारी हैं' चिल्लाता रहा। यही बात बार-बार चिल्लाते हुए उसने पोस्टर भी लहराया। उस प्रदर्शनकारी से बुरी तरह तंग आ चुकी हिलेरी ने तब अपना आपा खो दिया। फ्लोरिडा की फोर्ट लाउडरडाले में उन्होंने उस पर चिल्लाते हुए कहा, ‘मैं डॉनल्ड ट्रंप का समर्थन करने वाले लोगों के नकारात्मक, अज्ञानता वाले, विभाजनकारी, खतरनाक नजरिए और गुस्से से थक और उब चुकी हूं।’

हिलेरी की रैली में विरोध प्रदर्शन करने वालों के लिए बलात्कारी (रेपिस्ट) शब्द दिखाना असामान्य नहीं है लेकिन हिलेरी ने इस पर विचित्र प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह समय हमारे लिए पीछे जाने का नहीं है। हमलोग उज्ज्वल भविष्य की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इसके बाद हिलेरी के समर्थकों ने हिलेरी..! हिलेरी..! हिलेरी..! के नारे लगाने शुरू कर दिए। बाद में भाषण के दौरान बाधा डालने वाले उस व्यक्ति को रैली से बाहर कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश