1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डर और नफरत के आगे नहीं झुकेंगे: हिलेरी

डर और नफरत के आगे नहीं झुकेंगे: हिलेरी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2016 10:08 am IST,  Updated : Jul 02, 2016 10:08 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने ढाका में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की सलामती की दुआ मांगते हुए शनिवार को कहा कि लोग डर और नफरत के आगे कभी नहीं झुकेंगे।

hillary clinton- India TV Hindi
hillary clinton

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने ढाका में आतंकवादियों द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की सलामती की दुआ मांगते हुए शनिवार को कहा कि लोग डर और नफरत के आगे कभी नहीं झुकेंगे। हिलेरी ने ट्वीट किया, बांग्लादेश में बंधक बनाए गए लोगों की सलामती की दुआ मांगती हूं।

उन्होंने कहा, हमलोग कभी डर और नफरत के आगे नहीं झुकेंगे। अमेरिका की विदेशमंत्री के तौर पर हिलेरी ने मई 2012 में बांग्लादेश की यात्रा की थी और उन्होंने अमेरिका-बांग्लादेश साझेदारी संवाद बनाने के लिए बांग्लादेश में अपने समकक्ष के साथ आशयपत्र पर दस्तखत किया था। इस वार्षिक वार्ता के पांचवें संस्करण का आयोजन पिछले हफ्ते वाशिंगटन डीसी में आयोजित हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश