1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. तेज हवाओं और बढ़ती बारिश के साथ तूफान 'इरमा' ने दी फ्लोरिडा में दस्तक, चेतावनी जारी

तेज हवाओं और बढ़ती बारिश के साथ तूफान 'इरमा' ने दी फ्लोरिडा में दस्तक, चेतावनी जारी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 10, 2017 12:22 pm IST,  Updated : Sep 10, 2017 01:13 pm IST

नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले सभी नागरीकों कों जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहोचने के लिए कहा गया है। इलाके में तेज हवाओं और बढ़ती बारिश के साथ तूफान 'इरमा' भी दस्तक दे रहा है।

warning in Florida- India TV Hindi
warning in Florida

नई दिल्ली: अमेरिका के फ्लोरिडा में रहने वाले सभी नागरीकों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पंहुचने के लिए कहा गया है। इलाके में तेज हवाओं और बढ़ती बारिश के साथ तूफान 'इरमा' भी दस्तक दे रहा है। सीएनएन ने राष्ट्रीय तूफान केंद्र (एनएचसी) से बातचीत करते हुए बताया कि हवा 74 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही है जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

तूफान 'इरमा' 120 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ क्यूबा मे पूरी तरह से टलने के बाद फ्लोरिडा में कहर बरसाना शुरु कर दिया है। और बीती रात शनिवार को तूफान ने दस्तक देना भी शुरू कर दी हैं। ये भी पढ़े..

एनएचसी के मुताबिक, 'इरमा' आज सुबह फ्लोरिडा में बड़ी दस्तक दे सकता है। फ्लोरिडा में शनिवार रात से 3.6 करोड़ लोगों को तूफान की चेतावनी दी गई। फ्लोरिडा के 65 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए थे।

फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने शनिवार शाम को कहा था, "आपको सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं। आपको तुरंत यहा से चले जाना चाहिए। यह हम सब के लिए सही निर्णय लेने का समय है।"

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश