1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ...यदि ऐसा हुआ तो, भारत कर देगा पाक पर परमाणु हमला

...यदि ऐसा हुआ तो, भारत कर देगा पाक पर परमाणु हमला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 21, 2017 01:37 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 01:37 pm IST

वाशिंगटन: अमेरिका में दक्षिण एशियाई मामलों के एक शीर्ष परमाणु विशेषज्ञ ने दावा किया है कि अगर भारत को यह आशंका हुई कि पाकिस्तान उस पर परमाणु हथियार से आक्रमण कर सकता है तो वह

nuclear attack- India TV Hindi
nuclear attack

वाशिंगटन: अमेरिका में दक्षिण एशियाई मामलों के एक शीर्ष परमाणु विशेषज्ञ ने दावा किया है कि अगर भारत को यह आशंका हुई कि पाकिस्तान उस पर परमाणु हथियार से आक्रमण कर सकता है तो वह परमाणु का पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति को संभवत: त्याग सकता है और पाकिस्तान के खिलाफ उसके हमला से पहले ही हमला कर सकता है।

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में दक्षिण एशियाई परमाणु रणनीति के विशेषज्ञ विपिन नारंग ने वाशिंगटन में आयोजित 2017 कार्नेगी इंटरनेशनल न्यूक्लियर पॉलिसी कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, ऐसे साक्ष्य बढ़ रहे हैं कि भारत पाकिस्तान को पहले कदम उठाने की इजाजत नहीं देगा।

उन्होंने कहा कि भारत संभवत: पहले इस्तेमाल नहीं करने की अपनी नीति छोड़ सकता है और अगर उसे आशंका हुई कि पाकिस्तान उसके खिलाफ परमाणु हथियारों या टैक्टिकल परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने जा रहा है तो वह पाकिस्तान के खिलाफ उसके हमला करने से पहले हमला कर सकता है। बहरहाल, उन्होंने यह उल्लेख किया कि भारत का पहले हमला संभवत: परंपरागत हमला नहीं होगा और वह पाकिस्तान के टैक्टिकल परमाणु हथियारों के मिसाइल लॉन्चरों को भी निशाना बना सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश