1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील: राष्ट्रपति के राजनीतिक भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा !

ब्राजील: राष्ट्रपति के राजनीतिक भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट करेगा !

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 10, 2016 02:14 pm IST,  Updated : May 10, 2016 02:14 pm IST

ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ के भविष्य को लेकर कांग्रेस में एक अजीबो-गरीब मोड़ आ गया है।

डिल्मा रोसेफ- India TV Hindi
डिल्मा रोसेफ

रियो डी जनेरिया: ब्राजील की राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ के भविष्य को लेकर कांग्रेस में एक अजीबो-गरीब मोड़ आ गया है। निचले सदन के नेता ने कहा है कि सीनेटर महाभियोग पर मतदान नहीं कर सकते जबकि सीनेट के नेता ने जोर देकर कहा कि वे ऐसा करेंगे। ब्राजील के राजनीतिक नाटक में नया अध्याय कल तब शुरू हुआ जब चैंबर ऑफ डिप्टीज के कार्यवाहक स्पीकर ने घोषणा की कि उन्होंने उनके अपने सहकर्मियों द्वारा पिछले महीने दिए गए उस बहुमत को रद्द कर दिया है जिसने रोसेफ को सत्ता से बाहर करने और राष्ट्रपति के खिलाफ संभावित मुकदमे के लिए सीनेट में मामला भेजने का समर्थन किया था।

कार्यवाहक स्पीकर वाल्दिर मारनहाओ के हैरान कर देने वाले इस कदम की वैधता और इसके संभावित परिणामों को लेकर बहस छिड़ गई है। इस निर्णय से पैदा हुए गतिरोध को संभवत: देश का सुप्रीम कोर्ट सुलझाएगा। सीनेट के अध्यक्ष रीनन कैलहीरोस ने सहकर्मियों से कहा कि वह मारनहाओ के कदम को नजरअंदाज करने और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही के साथ आगे बढ़ने की इच्छा रखते हैं। उन्होंने स्पीकर के कदम की आलोचना करके इसे लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ बताया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश