मियामी: लैटिन अमेरिका में पत्रकारों के काम करने के लिहाज से बहुत ज्यादा चुनौतीपूर्ण स्थिति है जहां उन्हें बढ़ते सरकारी दमन और हिंसा की घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में पत्रकारों के एक अग्रणी संगठन ने अपनी रिपोर्ट में ये बात कही है। इंटर अमेरिकन प्रेस एसोसिएशन (IAPA) ने कल क्षेत्र में पेशे को लेकर बदतर स्थिति के बारे में आकलन जारी किया।
हिंसा की घटना बढ़ने से क्षेत्र में तकरीबन हर देश प्रभावित हुआ है। ब्राजील, मैक्सिको और ग्वाटेमाला में पत्रकारों की हत्या की घटना और बोलीविया, अर्जेंटीना तथा वेनेजुएला में हमले बढ़े हैं। IAPA ने इस क्षेत्र में सेंसरशिप का भी उल्लेख किया है। समूह ने कहा है कि सेंसरशिप का दबाव इस तरह फैल रहा है जैसे कि समुद्र में तेल रिसाव फैलता है। समूह ने कहा है कि इस बार मौत की संख्या बढ़ने की आशंका है। पिछले साल लैटिन अमेरिका में 21 पत्रकारों और फोटोग्राफरों की हत्या कर दी गयी।