1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी के 'फीगर' पर भी कॉमेंट किया था: रिपोर्ट

डॉनल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी के 'फीगर' पर भी कॉमेंट किया था: रिपोर्ट

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 09, 2016 06:55 pm IST,  Updated : Oct 09, 2016 06:55 pm IST

महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप को लेकर जो नयी खबरें आई हैं वो उनको और मुश्किल में डाल सकती हैं।

Donald Trump and Ivanka Trump | AP File Photo- India TV Hindi
Donald Trump and Ivanka Trump | AP File Photo

वॉशिंगटन: महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर चौतरफा आलोचना का सामना कर रहे राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप को लेकर जो नयी खबरें आई हैं वो उनको और मुश्किल में डाल सकती हैं। 

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खबरों की माने तो ट्रंप ने अतीत में अपनी बेटी और दूसरी महिलाओं के बारे में भी आपत्तिजनक और उत्तेजक टिप्पणियां की थीं। ट्रंप और रेडियो प्रेजेंटर हॉवर्ड स्टर्न के बीच कई सालों के ऑडियो इंटरव्यू जो ब्यौरा सीएनएन ने पब्लिश किया है उसमें वह अपनी बेटी इवांका ट्रंप के शरीर को लेकर बार-बार कॉमेंट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू में ट्रंप ने इवांका के फीगर के बारे में भी चर्चा की। अभी हाल ही में महिलाओं के बारे में ट्रंप की अभद्र टिप्पणियां का ब्यौरा सामने आने के बाद राष्ट्रपति पद का उनका प्रचार अभियान लड़खड़ा गया लगता है। 

Donald Trump | AP File Photo
Donald Trump | AP File Photo

अब डॉनल्ड ट्रंप बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं। (AP फोटो)

रिपब्लिकन पार्टी के बड़े नेताओं में कई लोग ट्रंप से दूरी बना रहे हैं। महिला विरोधी टिप्पणियों का ट्रैक रिकॉर्ड रखने वाले ट्रंप के लिए मुश्किल के हालात शुक्रवार रात उस वक्त पैदा हुए जब समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट ने ट्रंप के अभ्रद टिप्पणियों के ऑडियो का पूरा ब्यौरा छाप दिया। इसमें वह कह रहे हैं कि महिलाओं ने उन्हें अपने साथ वह सबकुछ करने दिया जो वो चाहते थे, क्योंकि वह एक बड़ी हस्ती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश