1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. UN भोज में मोदी को मिली हाई टेबल पर जगह

UN भोज में मोदी को मिली हाई टेबल पर जगह

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 29, 2015 05:49 pm IST,  Updated : Sep 29, 2015 05:49 pm IST

संयुक्त राष्ट्र:  संयुक्त राष्ट्र के 70वें अधिवेशन में भाग लेने आए शासनाध्यक्षों एवं राष्ट्र प्रमुखों के सम्मान में इस वैश्विक संगठन के महासचिव बान की मून द्वारा दिये गए भोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को

UN भोज में मोदी को मिली...- India TV Hindi
UN भोज में मोदी को मिली हाई टेबल पर जगह

संयुक्त राष्ट्र:  संयुक्त राष्ट्र के 70वें अधिवेशन में भाग लेने आए शासनाध्यक्षों एवं राष्ट्र प्रमुखों के सम्मान में इस वैश्विक संगठन के महासचिव बान की मून द्वारा दिये गए भोज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ विशिष्ट मेज पर जगह दी गई। इस मेज पर मेजबान बान की मून भी मौजूद थे। टॉप टेबल सीटिंग चार्ट के मुताबिक, मोदी, ओबामा और पुतिन को मेजबान बान के साथ गोलाकार मेज पर जगह दी गई। मोदी आस्टि्रया के राष्ट्रपति हेंज फिसर और नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदू बुहारी के बीच में बैठे थे।

यह भोज संयुक्त राष्ट्र महासभा अधिवेशन से इतर मोदी और ओबामा के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक के तुरंत बाद आयोजित हुआ। हाई टेबल पर बान के दाहिने में ओबामा और बाये में पुतिन बैठे थे। रूस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का वर्तमान अध्यक्ष है। हाई टेबल पर जगह पाने वाले अन्य विशिष्ठ लोगों में श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना, चीली के राष्ट्रपति माइकल बैचेलेट जारिया, जार्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय इब्ल अल हुसैन, पोलैंड के राष्ट्रपति आद्रजेज डूदा, दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क गुन हे, नीदरलैंड के राजा विलियम एलेक्सांद्र और कतर के शेख तमीम बिन अल थानी शामिल हैं।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश