नई दिल्ली: मौसम विभाग के मुताबिक भले ही मानसूम के समय पर आने का अनुमान लगाया हो पर भीषण गर्मी चलते एक अमेरिकी एजेंसी ने भारत और पाकिस्तान में भीषण सूखा पड़ने की आशंका जताई है। एक्यूवेदर नामक एजेंसी का आंकलन है कि भारत में मॉनसून आने में परेशानी होगी और पानी के अभाव में फसलों को काफी नुकसान होगा। एक्यूवेदर के अनुसार चक्रवाती तूफान भारत में समय पर मॉनसून आने नहीं देगा जिसका बुरा असर भारत और पाकिस्तान दोनों पर पड़ेगा।
अमेरिकी एजेंसी की इस भविष्यवाणी से भारत में चिंता बढ़ गई है। एजेंसी के प्रवक्ता के मुताबिक, अलनिनो पर भारतीय मौसम विभाग की आशंका बिल्कुल सही है, लेकिन उन्होंने हालात को कमजोर करके लोगों के सामने रखा है, ताकि किसी तरह ही हड़बड़ाहट पैदा ना हो।
भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में माना कि इस बार बारिश औसत की 93 फीसदी होने की संभावना है। हालांकि यह पूर्वानुमान है भारतीय मौसम विभाग भी उम्मीद जता रहा है कि पूर्वानुमान से ज्यादा बारिश हो।
ऐक्यूवेदर के मुताबिक अकाल की यह स्थिति एल नीनो प्रभाव की वजह से पैदा होगी। समुद्रतल का तापमान बढ़ता-घटता रहता है। तापमान के बढ़ने की स्थिति एल नीनो कहलाती है। इसकी वजह से औसत से ज्यादा चक्रवातीय तूफान आते हैं।
एल नीनो के बारे में इसी तरह की बात भारतीय मौसम विभाग भी कह चुका है। लेकिन, भारतीय अधिकारियों ने पूर्वानुमान देते हुए संयमित रवैया अपनाया था ताकि किसी तरह की घबराहट की स्थिति पैदा न हो। पिछले महीने भारतीय मौसम विभाग ने कहा था कि इस बार मॉनूसन सामान्य से कम रहेगा।