1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत-पाक के बीच तनाव कम होना सभी के हित में: अमेरिका

भारत-पाक के बीच तनाव कम होना सभी के हित में: अमेरिका

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 03, 2015 10:04 am IST,  Updated : Jul 03, 2015 10:04 am IST

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होना सभी पक्षों के हित में है और दोनों देशों को अपनी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। 

भारत-पाक के बीच तनाव कम...- India TV Hindi
भारत-पाक के बीच तनाव कम होना सभी के हित में: अमेरिका

वाशिंगटन: अमेरिका ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम होना सभी पक्षों के हित में है और दोनों देशों को अपनी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कल अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, हम सभी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने पर जोर दे रहे हैं और मुझे लगता है कि यह सभी पक्षों के लिए हितकारी होगा। 

उल्लेखनीय है कि विदेश मंत्री जॉन केरी ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के अपने प्रयासों के तहत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से पिछले महीने फोन पर बात की थी। 

किर्बी ने कहा, मैं नहीं जानता कि विदेश मंत्री केरी अपनी एक फोन कॉल को सुरक्षा संबंधों में कोई नया चलन शुरू करने का श्रेय देंगे। लेकिन यह उनके लिए महत्वपूर्ण है कि वह भारत और पाकिस्तान में अपने समकक्षों के साथ वार्ता जारी रखें क्योंकि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए ये मामले बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश