1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप-विरोधी मार्च बुलाने वाली भारतीय-अमेरिकी महिला को मिल रहे है धमकी भरे मेल और फोन

ट्रंप-विरोधी मार्च बुलाने वाली भारतीय-अमेरिकी महिला को मिल रहे है धमकी भरे मेल और फोन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 18, 2016 01:43 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 01:43 pm IST

अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी महिला को गुस्से से भरे सैंकड़ों ईमेल और फोन कॉल आई हैं। इनमें से कुछ में इस महिला के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते

kshma - India TV Hindi
kshma

वाशिंगटन: अमेरिका में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान करने वाली भारतीय मूल की अमेरिकी महिला को गुस्से से भरे सैंकड़ों ईमेल और फोन कॉल आई हैं। इनमें से कुछ में इस महिला के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें भारत लौट जाने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़े-

सीएटल काउंसिल की सदस्य क्षमा सावंत उन कुछ समाजवादी अधिकारियों में शामिल हैं, जिन्हें विद्वेष से भरी धमकियां और नस्ली टिप्पणियां मिल रही हैं। उन्हें मिलने वाली इन धमकियों का सिलसिला तब शुरू हुआ, जब उन्होंने अपने समर्थकों से जनवरी में अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति बनने जा रहे ट्रंप के खिलाफ सार्वजनिक प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

क्षमा ने नौ नवंबर को सीएटल सिटी हॉल में चुनाव के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा था, मैं आपसे अपील करती हूं कि मेरे साथ आइए। एक बड़ा विरोध प्रदर्शन कीजिए और अमेरिका को बताइए कि हम नस्ली एजेंडे को स्वीकार नहीं करते। यह सुनिश्चित कीजिए कि इनॉग्रेशन डे :पदभार संभालने का दिन: के मौके पर 20 और 21 जनवरी को राष्ट्रव्यापी बंद आयोजित करें और शपथग्रहण समारोह पर कब्जा करें।

उनके संवाददाता सम्मेलन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। इसका नतीजा यह हुआ कि उनके दफ्तर में धमकी भरे संदेश आने लगे।

काउंसिल की प्रवक्ता डाना रॉबिन्सन स्लोट ने ईमेल के जरिए क्यू13 न्यूज को बताया कि क्षमा के दफ्तर के एक कर्मचारी को फोन पर कहा गया था, मैं आउंगा और तुम्हारे माथे पर एवं उस के (अपशब्द के साथ) माथे पर स्वास्तिक का टैटू बना दूंगा।

एक अन्य ईमेल में कहा गया, भारत वापस जाओ, तुम (अपशब्द के साथ)।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश