1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भारतीय छात्र को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

अमेरिका में भारतीय छात्र को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Dec 11, 2017 02:36 pm IST,  Updated : Dec 11, 2017 02:36 pm IST

अमेरिका के शिकागो में परास्नातक की पढ़ाई कर रहे 30 वर्षीय भारतीय नागरिक को अज्ञात हमलावारों ने गोली मार कर घायल कर दिया।

Indian shot dead by unknown shooters in US- India TV Hindi
Indian shot dead by unknown shooters in US

न्यूयॉर्क: अमेरिका के शिकागो में परास्नातक की पढ़ाई कर रहे 30 वर्षीय भारतीय नागरिक को अज्ञात हमलावारों ने गोली मार कर घायल कर दिया। मीडिया में आई रिपोर्टों और भारत में उसके परिवार द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक, छह दिसंबर को शिकागो के अलबानी पार्क इलाके में मोहम्मद अकबर को गोली मारी गई। (पाकिस्तान की भारत को नसीहत, अपनी घरेलू राजनीति में हमें ना घसीटें )

शिकागो ट्रिब्यून ने शिकागो पुलिस के हवाले से कहा है कि छह दिसंबर को सुबह करीब पौने नौ बजे कोई व्यक्ति उसके पास आया और उसे गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि गोली उसके गाल पर लगी। उसे गंभीर हालत में इलिनोइस मेसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया।

शिकागो पुलिस ने कहा कि वे हमले की जांच घृणित अपराध के तौर पर नहीं कर रहे हैं। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अकबर हैदराबाद का रहना वाला है। उसके परिवार ने बताया कि वह अमेरिकी शहर की डे वेरी यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर सिस्टम नेटवर्किंग एडं टेलीकम्यूनिकेशन में परास्नातक डिग्री की पढ़ाई कर रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश