1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर पर 95 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर पर 95 लाख डॉलर की धोखाधड़ी का आरोप

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2016 09:40 am IST,  Updated : Sep 24, 2016 09:40 am IST

अलबामा में भारतीय मूल के 48 वर्षीय एक अमेरिकी चिकित्सक पर बिना जरूरत के स्वास्थ्य परीक्षण करने और मरीज को नियंत्रित दवाएं लिखने के लिए 95 लाख डालर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है।

indo american doctor charged with fraud of 95 lakh dollars- India TV Hindi
indo american doctor charged with fraud of 95 lakh dollars

वाशिंगटन: अलबामा में भारतीय मूल के 48 वर्षीय एक अमेरिकी चिकित्सक पर बिना जरूरत के स्वास्थ्य परीक्षण करने और मरीज को नियंत्रित दवाएं लिखने के लिए 95 लाख डालर की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है। अमेरिका के न्याय विभाग ने कल कहा कि शैलेन्द्र अग्रवाल नाम के चिकित्सक ने अपना गुनाह कबूल करने के लिए समानांतर रूप से याचिका दायर की और उसने 67 लाख डालर का जुर्माना देने के साथ ही हंट्सविले के टर्नर स्ट्रीट दक्षिण पश्चिम में स्थित अपने पूर्व क्लिनिक को कुर्क किए जाने पर भी सहमति जताई है।

उसकी समझौता याचिका के मुताबिक इससे पहले अग्रवाल ने मेडिकेयर को 28 लाख डालर और ब्लू क्रास को 45,843 डालर का पुनर्भुगतान किया था।

चिकित्सक ने अपनी व्यावसायिक सीमाओं से बाहर जाकर मरीज को नियंत्रित दवाएं सुझायी थीं, जो वैध नहीं है। इसके अलावा उसके उपर जुलाई 2012 में अस्पताल और ब्लू क्रास ब्लू शील्ड ऑफ अलबामा के साथ धोखाधड़ी करने का भी आरोप है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश